Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A young man lost his life due to the negligence of emergency department doctors

Etah News: इमरजेंसी के चिकित्सकों की लापरवाही से चली गई युवक की जान

Tue, 17 Nov 2026 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 17 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
A young man lost his life due to the negligence of emergency department doctors
एटा। दिवाली पर पटाखा जलाते समय झुलसे 50 वर्षीय संतोष की समय पर उपचार न मिलने के आरोपों के बीच मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचने के बावजूद चिकित्सकों ने उसे भर्ती नहीं किया। अगले दिन आने की बात कहकर घर भेज दिया। सोमवार को दोबारा इमरजेंसी ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मैनपुरी जिले के नौरंगपुर निवासी संतोष (50) दिवाली के मौके पर पटाखा जला रहा था। इसी दौरान उसका चेहरा झुलस गया। परिजन उसे चार दिन तक निजी अस्पताल में उपचार कराते रहे लेकिन उसे आराम नहीं मिला। इसके बाद रविवार को वह उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। संतोष के भतीजे प्रीतम सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे संतोष को लेकर इमरजेंसी पहुंचे थे। वहां मौजूद चिकित्सकों को उसकी हालत बताई और उपचार के लिए भर्ती करने का अनुरोध किया लेकिन आरोप है कि चिकित्सकों ने उसे भर्ती नहीं किया।
विज्ञापन


सोमवार को आने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया। प्रीतम सिंह का आरोप है कि वे काफी देर तक इधर-उधर चक्कर काटते रहे लेकिन संतोष को उपचार नहीं मिल सका। मजबूरी में उसे घर वापस ले जाना पड़ा। सोमवार दोपहर करीब एक बजे जब परिजन उसे दोबारा इमरजेंसी लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। परिजन ने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने और समय रहते उपचार न देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि रविवार को ही संतोष को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed