{"_id":"6afb4f77605cd9ce45061494","slug":"chanchal-from-bara-bhondela-stood-first-in-the-mathematics-olympiad-etah-news-c-163-1-eta1013-160314-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गणित ओलंपियाड में बरा भोंडेला की चंचल रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गणित ओलंपियाड में बरा भोंडेला की चंचल रहीं अव्वल
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित गणित ओलंपियाड परीक्षा में कंपोजिट विद्यालय बरा भोंडेला की छात्रा चंचल ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
परीक्षा एबीएसए अनिल कुमार के निर्देशन में एआरपी कैलाश चंद्र की देखरेख में संपन्न हुई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 10 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड के लिए किया गया।
चयनित विद्यार्थियों में गौरव और रागिनी खटौटा, नेहा बरा भोंडेला, खुशी मिर्जापुर, दीक्षा खेड़ा नूह, संजय कुमार नारऊ वीरनगर, मनु बघेल, राहुल चुरथरा और कीर्ति मिर्जापुर शामिल हैं। सभी चयनित विद्यार्थी अब जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान संकुल प्रभारी श्यामवीर सिंह, चंद्रकांत, केके सक्सेना, साधना झा और लेखाकार सचिन कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। अधिकारियों और शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद