{"_id":"6a943191bc1ef624a8025566","slug":"video-deepshikha-brought-glory-to-the-district-by-winning-two-gold-medals-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"दीपशिखा ने दो गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया की होनहार महिला तैराक दीपशिखा ने वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर समन्वय तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
दीपशिखा ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक के बाद 50 मीटर फ्रीस्टाइल में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनो वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दीपशिखा शहर के देवरिया खास की निवासी हैं। इनके पिता सरकारी विभाग में चालक के पद पर कार्यरत हैं। दीपशिखा अभी चंडीगढ़ से स्नातक की पढ़ाई केसाथ तैराकी का अभ्यास करती हैं। उनकी इस उपलब्धि से देवरिया के खेल जगत में खुशी की लहर है। दीपशिखा की इस सफलता पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला तैराकी संघ के सचिव देवानंद भारती, अध्यक्ष गंगतेश्वर सिंह, कोच अरविंद गुप्ता, उप सचिव नीरज शर्मा, उपाध्यक्ष विवेकानंद शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव दूबे, जीवन रक्षक संध्या गुप्ता व निखिल मिश्रा ने शुभकामनाएं दी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।