फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The PDA will oust the BJP from power.

Deoria News: भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा पीडीए

Mon, 31 Aug 2026 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The PDA will oust the BJP from power.
तरकुलवा। पीडीए केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज के पिछड़े, शोषित, वंचित, दलित, पीड़ित व अल्पसंख्यक समाज की आवाज है। यही पीडीए अगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा।
विज्ञापन

ये बातें सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व एमएलसी आरएस कुशवाहा ने रविवार को पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के मलवाबर बनरही शहीद स्थल पर आयोजित पीडीए चौपाल में कही। उन्होंने कहा कि जुमलेबाज सरकार से जनता परेशान है। भाजपा सरकार में सबसे अधिक उत्पीड़न पीडीए समाज के लोगों का हुआ है। भाजपा कुशवाहा समाज को आगे बढ़ता नहीं देख सकती। जबकि अखिलेश यादव उनके समाज को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। यूपी में बच्चे कुपोषित हैं। महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। पिछड़ों और दलितों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं। बेरोजगारी चरम पर है। महंगाई से जनता परेशान है।
विज्ञापन

अध्यक्षता रामअवध कुशवाहा व संचालन सलाउद्दीन खान ने किया। कार्यक्रम को सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव, आयोजक फखरुद्दीन कुशवाहा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी, संजय कुमार मल्ल, कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष शंभू शरण कुशवाहा, ब्रह्मदेव कुशवाहा, सुनैना कुशवाहा, राम बहादुर कुशवाहा, हरेंद्र कुशवाहा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed