फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Power restored after 60 hours.

Deoria News: 60 घंटे बाद बहाल हुई बिजली

Mon, 31 Aug 2026 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Power restored after 60 hours.
खुखुंदू। जैन मंदिर स्थित नलकूप पर लगाया गया 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर दूसरे दिन ही जल गया। इसके चलते करीब 200 घरों की बिजली 60 घंटे तक गुल रही। रविवार को निगम कर्मचारियों ने जले ट्रांसफार्मर को बदलकर आपूर्ति बहाल की। रात आठ बजे के बाद बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से उमसभरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानी हुई। खुखुंदू के जैन मंदिर स्थित नलकूप पर लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते बार-बार जल रहा था। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया की पहल पर क्षमता वृद्धि करते हुए 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। लेकिन दूसरे दिन ही ट्रांसफार्मर जल गया। इसके चलते पईलहां, अनुसूचित बस्ती, उत्तर टोला, दक्षिण टोला, नलकूप और दो पावर हाउस की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। लगातार 60 घंटे बिजली गुल रहने से लोगों में हाहाकार मचा रहा। उमसभरी गर्मी में लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed