{"_id":"6a93e2b16432ab9cea029adb","slug":"video-solan-kisan-janata-mandi-onion-price-60-tomato-150-crate-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: किसान जनता मंडी में प्याज के तेवर बरकरार, 60 रुपये किलो तक पहुंचा भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: किसान जनता मंडी में प्याज के तेवर बरकरार, 60 रुपये किलो तक पहुंचा भाव
Ankesh Dogra
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:28 PM IST
Link Copied
शहर के पुराने बस अड्डे पर लगने वाली किसान जनता मंडी में इस सप्ताह भी प्याज के दाम उपभोक्ताओं की जेब पर भारी रहे। रविवार को किसान जनता मंडी में प्याज का भाव करीब 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। वहीं सामान्य सब्जी मंडी में प्याज 45 रुपये किलो तक बिकता रहा। दोनों बाजारों के भाव में अंतर के चलते किसान जनता मंडी में खरीदारी करने पहुंचे लोगों की संख्या भी अपेक्षाकृत कम नजर आई।
रविवार को किसान जनता मंडी में सब्जियों की खरीदारी के लिए कुछ लोग पहुंचे, लेकिन प्याज के ऊंचे दाम के कारण ग्राहकों में खास उत्साह नहीं दिखा। लोगों का कहना था कि रोजमर्रा की सब्जियों में प्याज की कीमत लगातार अधिक रहने से घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है।
दूसरी ओर, टमाटर की अच्छी पैदावार होने के बावजूद किसानों को इसका उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। किसानों के अनुसार मंडी में टमाटर के दाम इतने कम हैं कि उत्पादन को बाजार तक पहुंचाने का खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है।
किसानों ने बताया कि रविवार को एक क्रेट टमाटर महज 150 रुपये तक में बिक रही है। ऐसे में खेत से मंडी तक टमाटर पहुंचाने में होने वाला परिवहन खर्च भी कई बार बिक्री मूल्य के बराबर या उससे अधिक पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि अच्छी फसल के बावजूद कम दाम मिलने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं उपभोक्ताओं को प्याज जैसी जरूरी सब्जियों के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। इससे एक ओर किसान कम दाम की मार झेल रहे हैं, तो दूसरी तरफ आम लोग महंगी सब्जियों से परेशान हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।