फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People from other districts staging a sit-in protest in Labkani village.

Deoria News: लबकनी गांव में धरना पर बैठे दूसरे जनपदों से आए लोग

Mon, 31 Aug 2026 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
People from other districts staging a sit-in protest in Labkani village.
गौरी बाजार। क्षेत्र के लबकनी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में शनिवार को बाराबंकी से आए चंद्रशेखर समेत कई लोग अनशन पर बैठ गए। उनकी मांग है कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को दोबारा स्थापित किया जाए और पूर्व में दर्ज प्राथमिकी वापस ली जाए। धरने के समर्थन में कुछ ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिन पहले लबकनी ग्रामसभा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान पुलिस पर पथराव और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी थी।
विज्ञापन

शनिवार को एक बार फिर कुछ लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्र के सामने धरना शुरू कर दिया। बाराबंकी से आए चंद्रशेखर ने कहा कि डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना उचित नहीं है। उन्होंने प्रतिमा को दोबारा स्थापित करने, विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लेने और मामले में निलंबित किए गए कर्मचारियों की कार्रवाई निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर रखी। अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की है। क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि कुछ लोगों के धरने पर बैठने की सूचना मिली है। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है और स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed