{"_id":"6a93ddf5a08d1cab3705e49e","slug":"video-chail-palace-hotel-blood-donation-camp-40-people-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: पैलेस होटल चायल में रक्तदान महाशिविर, करीब 40 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: पैलेस होटल चायल में रक्तदान महाशिविर, करीब 40 लोगों ने किया रक्तदान
Ankesh Dogra
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:08 PM IST
Link Copied
जिला सोलन के कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत चायल स्थित पैलेस होटल चायल में ग्राम पंचायत और होटल प्रबंधन के संयुक्त सौजन्य से रक्तदान महाशिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ पैलेस होटल के कर्मचारियों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया।
रक्तदान शिविर के दौरान करीब 40 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में अलग-अलग रक्त समूहों का रक्त एकत्रित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा। रक्तदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया।
ग्राम पंचायत चायल के प्रधान पंकज ठाकुर ने बताया कि महर्षि मार्कण्डेश्वर विश्वविद्यालय से डॉ. तरुण के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम शिविर में पहुंची थी। टीम ने रक्तदाताओं से रक्त एकत्रित किया।
पंकज ठाकुर ने कहा कि रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने रक्तदान शिविर के आयोजन में सहयोग के लिए डॉ. राजेश कश्यप का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में आगे आकर योगदान देना चाहिए। इससे जरूरत के समय किसी मरीज की जिंदगी बचाने में मदद मिल सकती है।
शिविर में पैलेस होटल चायल के कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। आयोजकों ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों में संस्थानों और स्थानीय लोगों की संयुक्त भागीदारी समाज के लिए सकारात्मक संदेश देती है।
इस अवसर पर पैलेस होटल चायल के प्रबंधक विपिन जिष्टु, एग्जीक्यूटिव शेफ संजय शर्मा, मदन शर्मा, संजीव ठाकुर, रोहित, मानव, बलवीर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।