{"_id":"686fcdaf8d83696b1303dcfd","slug":"video-transgender-was-beaten-and-robbed-reached-police-station-and-demanded-arrest-2025-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"किन्नर से मारपीट व लूटपाट, 50 किन्नरों ने कोतवाली पहुंचकर की गिरफ्तारी की मांग, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नर से मारपीट व लूटपाट, 50 किन्नरों ने कोतवाली पहुंचकर की गिरफ्तारी की मांग, VIDEO
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव इलाके में बीते मंगलवार रात किन्नर समुदाय की एक सदस्य के साथ मारपीट और लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना से नाराज होकर गुरुवार को लगभग 50 किन्नरों का जत्था मुगलसराय कोतवाली पहुंचा और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
पीड़ित रिंकी किन्नर, निवासी न्यू महाल, ने पुलिस को बताया कि 8 जुलाई की रात लगभग 11 बजे वह अपनी बहन के घर जा रही थी। इसी दौरान वह पड़ाव चौराहे पर चाय पीने के लिए रुकी, तभी करीब 20 लोगों ने मिलकर उस पर और उसके साथी शिवम पर हमला कर दिया। हमले में रिंकी घायल हो गईं और शिवम की कार को नुकसान पहुंचाया गया। रिंकी का आरोप है कि हमलावरों में कुछ स्थानीय किन्नर और युवक शामिल थे, जिन्होंने घेरकर लाठी-डंडों से मारपीट की और उनकी डायमंड ज्वैलरी तथा अन्य कीमती सामान लूट लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला सुनियोजित था और चारों ओर से घेर कर घटना को अंजाम दिया गया। गुरुवार को लगभग 50 किन्नरों का समूह मुगलसराय कोतवाली पहुंचा और प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई।
किन्नरों ने यह भी बताया कि हमलावरों में और भी कई नाम शामिल हैं, जिनकी जानकारी पुलिस को दी गई है। उनका कहना था कि,कुछ मनबढ़ किन्नर और उनके साथ जुड़े स्थानीय युवक आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। वे लगातार समाज के अंदर डर और आतंक फैला रहे हैं।" समुदाय ने पुलिस से ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और भविष्य में ऐसे कृत्यों की रोकथाम की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है। जांच के आधार पर गिरफ्तारी की प्रक्रिया जल्द की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।