{"_id":"6a984278afcce21ecd023abd","slug":"video-school-premises-inundated-due-to-incessant-torrential-rain-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"लगातार मूसलाधार बारिश से विद्यालय परिसर जलमग्न, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार मूसलाधार बारिश से विद्यालय परिसर जलमग्न, VIDEO
टांडाकला क्षेत्र में बीते कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन में रुक-रुक कर हो रही वर्षा के साथ रात्रि में हो रही मूसलाधार बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह जलभराव की समस्या पैदा हो गई है, जिसका सीधा असर क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों पर पड़ रहा है।
टांडाकला स्थित कंपोजिट विद्यालय (द्वितीय) का पूरा प्रांगण बारिश के पानी से लबालब भर गया है। चारों तरफ से पानी का बहाव विद्यालय की ओर होने से पूरा परिसर किसी तालाब में तब्दील हो गया है। प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार पाल ने बताया कि सामान्य दिनों में परिसर में पानी नहीं ठहरता था, लेकिन इस बार अत्यधिक बारिश होने से आसपास के निचले इलाकों का पानी भी विद्यालय में प्रवेश कर गया है। उन्होंने बताया कि परिसर को ऊंचा कराने और मिट्टी भराई के संदर्भ में विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
कमोवेश यही स्थिति प्राथमिक विद्यालय महमदपुर जमालपुर की भी है, जहां परिसर में पानी भरा हुआ है। प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश यादव का कहना है कि विद्यालय परिसर में मिट्टी भराई के लिए वर्षों पहले विभाग को पत्र भेजा गया था और इसके बाद भी कई बार रिमाइंडर दिया गया, लेकिन अब तक मिट्टी डालकर परिसर को ऊंचा नहीं कराया जा सका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।