{"_id":"6a984f1e808a121e5e03b178","slug":"video-boat-operations-suspended-tanda-kaithi-ganga-ghat-rising-water-levels-and-strong-currents-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बढ़ते जलस्तर, तेज बहाव के कारण टांडा-कैथी गंगा घाट पर नाव संचालन बंद; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते जलस्तर, तेज बहाव के कारण टांडा-कैथी गंगा घाट पर नाव संचालन बंद; VIDEO
टांडाकला गंगा नदी में लगातार हो रही जलस्तर की वृद्धि और तेज बहाव को देखते हुए उच्चाधिकारीयों के निर्देशानुसार टांडाकला कैथी घाट पर संचालित सरकारी मुफ़्त नाव सेवा को मंगलवार को सुबह से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। यह प्रतिबंध गंगा का जलस्तर सामान्य होने तक लागू रहेगा।
विगत चार दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार बढोत्तरी हो रही है । गंगा में तेज बेग को देखते हुए टाण्डा कैथी में नाव के संचालन पर उच्चाधिकारीयों ने रोक लगा दिया है । अब लोगो को चहनियां होते हुए बलुआ पुल से होकर चौबेपुर होकर लगभग 35 किलोमीटर एवं सैदपुर गाजीपुर लगभग 25किलोमीटर की तय करके मार्कण्डेय महादेव का दर्शन पूजन को जाना होगा । घाट दरोगा दीना सिंह ने बताया कि ऊपरी बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पानी की रफ्तार इतनी तेज है कि नाव बहने का गंभीर खतरा बना हुआ है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि बाढ़ के इस मौसम में सुरक्षा उपकरणों के बिना यात्रा करने से किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। नाव पर लाईफ जैकेट रखी है लेकिन सवारी नहीं पहनती है।यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए ही नाव का संचालन रोकने का निर्णय लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।