{"_id":"691b2e0a2689b350b903ba8a","slug":"video-thieves-stole-woman-earrings-after-promising-to-give-her-double-money-2025-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"दोगुना पैसा देने का झांसा देकर महिला के कान की बाली ले उड़े उचक्के, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोगुना पैसा देने का झांसा देकर महिला के कान की बाली ले उड़े उचक्के, VIDEO
धानापुर थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित ब्लॉक मुख्यालय के पास सोमवार को दो उचक्के एक महिला को झांसा देकर सोने की कान की बाली लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उचक्कों की तलाश में जुट गई है।
महराई निवासी मुराही देवी घरेलू कार्य से धानापुर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान दो युवक पैदल चलते हुए पीछे-पीछे आए और ब्लॉक मुख्यालय के पास पहुंचकर बातों-बातों में महिला को भरमाते हुए कहा कि वह अपनी कान की बाली दे दे तो बदले में उसे दोगुनी राशि वापस की जाएगी। करीब दस मिनट तक बातचीत कर आरोपियों ने महिला को झांसे में ले लिया। बाली लेने के बाद युवकों ने उसे एक थैला देते हुए पैसे गिनने को कहा। जैसे ही महिला बैग खोलने लगी, दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। बैग खोलने पर उसमें कोई रकम नहीं थी। महिला के शोर मचाने तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे। परेशान महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करा दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। फरार उचक्कों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।