{"_id":"691ad6c560843561fb0457af","slug":"video-kanpur-three-international-vehicle-theft-gangs-busted-11-thieves-arrested-2025-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: तीन अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: तीन अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोर गिरफ्तार
कानपुर में घूम-घूमकर वाहनों को चुराकर नेपाल में बेचने वाले तीन अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश किया। क्राइम ब्रांच ने सर्विलांस टीम की मदद से रेलबाजार, गोविंदनगर, फजलगंज थाना क्षेत्र से 11 चोरों को चोरी के 13 वाहनों समेत गिरफ्तार किया है।
जेसीपी अपराध एवं मुख्यालय विनोद कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि शहर में वाहन चोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम की मदद से रेल बाजार से तीन वाहन चोर जाजमऊ पुरानी चुंगी तेल मिल चौराहा निवासी 29 वर्षीय सैय्यद फैजल, नवाबगंज के पहलवान पुरवा निवासी 23 वर्षीय मुरली निषाद, रेलबाजार के मैफदनगर गोरा कब्रिस्तान निवासी 20 वर्षीय फैसल को गिरफ्तार किया। फजलगंज से दो वाहन चोर चकेरी मंगलाविहार निवासी 21 वर्षीय रेहान खान, उन्नाव के अटलविहारी नगर निवासी 22 वर्षीय काजी फैज को हाल पता निरालानगर को गिरफ्तार किया गया। वहीं, गोविंदनगर से छह वाहन चोर बर्रा निवासी 20 वर्षीय जगजोत सिंह, 27 वर्षीय शिवम शास्त्री, 18 वर्षीय आर्यन निषाद, गोविंदनगर कच्ची बस्ती निवासी 18 वर्षीय जीतू, गुजैनी मेहरबान सिंह का पुरवा निवासी 18 वर्षीय हर्षित सैनी, जिला अंबेडकरनगर के थाना महरुआ के ग्राम हैडी पकड़िया निवासी 42 वर्षीय अबरार अंसारी को गिरफ्तार किया। वर्तमान में जूही के परमपुरवा में रहता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।