{"_id":"697cc0ec1a1e4c902c08942b","slug":"video-kabaddi-aditya-narayan-inter-college-became-champion-in-girls-category-2026-01-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कबड्डी...बालिका वर्ग में आदित्य नरायण इंटर कॉलेज तो बालक वर्ग में राइजिंग सन वर्ल्ड बना चैंपियन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी...बालिका वर्ग में आदित्य नरायण इंटर कॉलेज तो बालक वर्ग में राइजिंग सन वर्ल्ड बना चैंपियन, VIDEO
जिला ओलंपिक संघ की ओर से जिले में खेले जा रहे जिला ओलंपिक गेम्स के तहत शुक्रवार को मवैया स्थित राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें बालक और बालिका वर्ग के 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में आदित्य नरायण इंटर कॉलेज और बालक वर्ग में राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल चैपियन बना।
जिला कबड़्डी के बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज चकिया और सिकंदरपुर टीम के बीच खेला गया। इसमें
चकिया कि टीम ने 23 अंकों से सिकंदरपुर को पराजित किया। दूसरा मैच राइजिंग सन् वर्ल्ड स्कूल मवैया और अमरा उत्तरी टीम के बीच खेला गया। इसमें राइजिंग सन् वर्ल्ड स्कूल मवैया कि टीम पांच अंकों से अमरा उत्तरी टीम को पराजित किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज ने राइजिंग सन् वर्ल्ड स्कूल मवैया को 2 अंकों से पराजित कर शील्ड जीत लिया। बालक वर्ग का पहला मुकाबला अमरा उत्तरी और जालंधर मौर्य पब्लिक स्कूल सुखदेवपुर के बीच खेला गया। इसमें अमरा उत्तरी कि टीम 10 अंकों जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में राइजिंग सन् वर्ल्ड स्कूल मवैया ने 7 अंकों से मुजफ्फरपुर को पराजित किया। फाइनल मुकाबला अमरा उत्तरी और राइजिंग सन् वर्ल्ड स्कूल के बीच खेला गया। इसमें राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल ने अमरा उत्तरी को 3 अंक से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्कूल कि डॉयरेक्टर परवीन रूस्तम ने किया। जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, सचिव निर्भय सिंह और समाजसेवी टोनी खरवार ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। रेफरी शमशाद अंकुश, राम आशीष सोनकर और दीपक कुमार रहे। संचालन हरिहर प्रसाद ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।