{"_id":"697c6c65e96f9466eb053c63","slug":"video-patwaris-held-a-symbolic-protest-at-the-tehsil-office-in-rohtak-2026-01-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में तहसील कार्यालय में पटवारियों ने दिया सांकेतिक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में तहसील कार्यालय में पटवारियों ने दिया सांकेतिक धरना
पटवार व कानूनगो एसोसिएशन ने राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर शुक्रवार को तहसील कार्यालय में सरकार के ख़िलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। एसोसिएशन ने प्रदेश में निलंबित छह पटवारियों को बहाल करने की मांग करते हुए सांकेतिक धरना दिया।
एसोसिएशन के राज्य प्रधान जयवीर चहल ने बताया कि करीब खरीफ फसल के इस दौरान दरों क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल नुकसान की एक ही फोटो को बार-बार अपलोड किए जाने का मामला सामने आया था। इस पर सरकार ने कार्रवाई करते हुए 6 पटवारियों को निलंबित करने के आदेश जारी कर पटवारियों को निलंबित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से पटवारियों को दिया गया समय खराबे के अनुसार बहुत कम था जबकि पटवारियों की प्रदेश भर में बहुत किल्लत है। इस मौके पर एसोसिएशन के जिला प्रधान पवन सांवरिया, आशीष, विनोद, रवि, राजेश, संदीप, अनिल खोखर, दिनेश कुंडू, आशीष, मंजीत व कृष्ण आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।