{"_id":"6afec5ed6bcd52a17307f431","slug":"boy-dies-after-being-hit-by-excavator-during-akhilesh-yadav-gorakhpur-road-show-sp-demands-cctv-footage-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 'सीसीटीवी फुटेज जारी करें...', सपा के रोड शो में भाजपा नेता के बेटे की मौत मामले में पार्टी की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 'सीसीटीवी फुटेज जारी करें...', सपा के रोड शो में भाजपा नेता के बेटे की मौत मामले में पार्टी की ये मांग
Thu, 19 Nov 2026 03:18 PM IST
Sharukh Khan
पीटीआई, गोरखपुर
पीटीआई, गोरखपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 19 Nov 2026 03:18 PM IST
सार
गोरखपुर में पीडीए रोड शो के दौरान हुए सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोर आर्यवर्धन की मौत के मामले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने घटना की निष्पक्ष जांच के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है।
विज्ञापन
किशोर की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गोरखपुर में निकली पीडीए यात्रा के दौरान हुए हादसे में 13 वर्षीय किशोर आर्यवर्धन की मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से भाजपा नेता ओंकार सिंह के बेटे की जान चली गई। घटना के बाद परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। वहीं, समाजवादी पार्टी ने घटना की निष्पक्ष जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे आर्यवर्धन अपनी बहन समृद्धि को लेने के लिए चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान रोड शो में शामिल एक जेसीबी की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल एम्स गोरखपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आर्यवर्धन केंद्रीय विद्यालय, नंद नगर में कक्षा 10 का छात्र था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे आर्यवर्धन अपनी बहन समृद्धि को लेने के लिए चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान रोड शो में शामिल एक जेसीबी की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल एम्स गोरखपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आर्यवर्धन केंद्रीय विद्यालय, नंद नगर में कक्षा 10 का छात्र था।
विज्ञापन
Trending Videos
परिजनों ने सड़क जाम कर की कार्रवाई की मांग
हादसे के बाद परिवार और भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी करने का आरोप लगाया। बुधवार शाम करीब छह बजे लोगों ने झारखंडी चौराहे पर गोरखपुर-देवरिया मार्ग जाम कर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी जेसीबी चालक और रोड शो में मशीन शामिल कराने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसके साथ ही झारखंडी गेट के पास स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी कौस्तुभ और एसपी सिटी निमिष पाटिल कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद रात करीब आठ बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ।
रवि किशन ने जताया दुख, राजनीति पर उठाए सवाल
गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन ने आर्यवर्धन की मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि ओंकार सिंह उनके दोनों चुनावों में साथ रहे हैं। उनके बेटे की इस तरह मौत बेहद दुखद है। रवि किशन ने कहा कि राजनीतिक पद और सत्ता आती-जाती रहती है, लेकिन राजनीति के कारण किसी की जान नहीं जानी चाहिए। राजनीति में भी इंसान को अपनी मानवता नहीं खोनी चाहिए।66 लोगों के खिलाफ एफआईआर, जेसीबी चालक भी नामजद
ओंकार सिंह की शिकायत के आधार पर गुरुवार को एम्स थाने में 66 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इनमें जेसीबी चालक साधु यादव उर्फ साधु भैया के अलावा मनोज यादव, मृत्युंजय यादव उर्फ बिट्टू, योगेश यादव और चंद्र प्रकाश के नाम शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जेसीबी चालक और रोड शो के आयोजकों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना
प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी इस घटना को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सवाल उठाया कि क्या सपा प्रमुख गोरखपुर से शर्मिंदगी लेकर लौटे हैं? राजभर ने आरोप लगाया कि रोड शो में शामिल बुलडोजर की वजह से आर्यवर्धन की जान गई। उन्होंने लिखा कि रोड शो में शामिल बुलडोजर ने बच्चे की जान ले ली।सपा ने लखनऊ की घटना का जिक्र कर किया पलटवार
राजभर के आरोपों पर समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने पलटवार किया। सपा ने वर्ष 2024 में लखनऊ के अर्जुनगंज इलाके में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले से जुड़ी एक सड़क दुर्घटना का जिक्र किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि उस घटना में सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। सपा ने मुख्यमंत्री पर पीड़ितों का हाल जानने के लिए नहीं रुकने और घटना को दबाने का भी आरोप लगाया। ये आरोप पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए हैं।सपा ने उठाई सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग
समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने गोरखपुर हादसे की सच्चाई सामने लाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत प्रदेश के चौराहों पर लगाए गए कैमरों की मदद से घटना का पूरा घटनाक्रम सामने आ सकता है। सपा ने दावा किया कि सीसीटीवी सिस्टम को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से भी जोड़ा गया है, जिससे जांच में मदद मिल सकती है।
पार्टी ने कहा कि फुटेज सामने आने से यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और किसकी क्या भूमिका थी। सपा ने यह भी आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत घटना को पार्टी से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। उसने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में पार्टी ने प्रदेश के डीजीपी और गोरखपुर पुलिस को भी टैग किया।
मेयर और विधायक ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोरखपुर के मेयर मंगलेश श्रीवास्तव और स्थानीय विधायक सरवन निषाद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि परिवार की मांगों को गंभीरता से लिया गया है। झारखंडी गेट के पास स्पीड ब्रेकर बनाने के प्रस्ताव पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
फिलहाल पुलिस जेसीबी चालक और आयोजकों की भूमिका की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने और जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की परिस्थितियों तथा जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
क्या था पूरा मामला?
गोरखपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से भाजपा नेता ओंकार सिंह के बेटे आर्य वर्धन सिंह (14) की मौत हो गई। हादसे पर कार्रवाई में देरी पर परिजन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंडी मोड़ पर गोरखपुर-देवरिया मार्ग जाम कर धरना दिया। इससे दोनों तरफ करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। आवास विकास कॉलोनी, झारखंडी निवासी ओंकार सिंह भाजपा के चुनाव आयोग संपर्क विभाग के जिला सह संयोजक हैं।
उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे बड़ा बेटा आर्य वर्धन पैदल चौराहे पर बहन समृद्धि को लेने जा रहा था। इसी दौरान रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे एम्स ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएम दीपक मीणा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने सभी को समझाकर शांत कराया। देर रात शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। झारखंडी गेट के पास ब्रेकर बनवाने की मांग पर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। दीपक मीणा, डीएम
मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। झारखंडी गेट के पास ब्रेकर बनवाने की मांग पर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। दीपक मीणा, डीएम
