अब तीन साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?
नई BS-VI निजी गाड़ियों के लिए क्या बदला?
सरकार ने निजी BS-VI वाहनों की उम्र के हिसाब से पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता तय की है। अब गाड़ी जितनी पुरानी होगी, उतनी जल्दी प्रमाणपत्र का नवीनीकरण कराना होगा।
- छह साल तक पुरानी BS-VI निजी गाड़ियों के लिए पीयूसी सर्टिफिकेट तीन साल तक वैध रहेगा।
- छह साल से ज्यादा और 10 साल तक पुरानी गाड़ियों के लिए हर साल प्रमाणपत्र का नवीनीकरण कराना होगा।
- 10 साल से ज्यादा पुरानी BS-VI निजी गाड़ियों के लिए हर छह महीने में पीयूसी सर्टिफिकेट बनवाना होगा।
कमर्शियल वाहनों के लिए क्या नियम?
सरकार ने BS-VI मानक वाले परिवहन वाहनों के लिए भी पीयूसी प्रमाणपत्र की वैधता अवधि बढ़ाई है। हालांकि, यहां निजी वाहनों से अलग समयसीमा रखी गई है। इन वाहनों के लिए भी उनकी उम्र के आधार पर नवीनीकरण की अवधि तय की गई है।
-
छह साल तक पुराने BS-VI परिवहन वाहनों के लिए पीयूसी सर्टिफिकेट दो साल तक वैध रहेगा।छह साल से ज्यादा और 10 साल तक पुराने परिवहन वाहनों को हर साल प्रमाणपत्र का नवीनीकरण कराना होगा।
10 साल से ज्यादा पुराने परिवहन वाहनों के लिए हर छह महीने में पीयूसी सर्टिफिकेट रिन्यू कराना जरूरी होगा।
