Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: TVK MLA V S Babu dies after prolonged hospitalisation, CM Vijay, Reactions, News In Hindi,

तमिलनाडु: पूर्व सीएम स्टालिन को हराने वाले टीवीके विधायक का निधन, कौन थे विजय की पार्टी के नेता वीएस बाबू?

Thu, 19 Nov 2026 04:31 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 19 Nov 2026 04:31 PM IST
सार

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ टीवीके के विधायक वीएस बाबू का गुरुवार को चेन्नई में निधन हो गया। 75 वर्षीय बाबू को सितंबर से सांस संबंधी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को कोलाथुर सीट से हराकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया था।

विज्ञापन
Tamil Nadu: TVK MLA V S Babu dies after prolonged hospitalisation, CM Vijay, Reactions, News In Hindi,
टीवीके विधायक वीएस बाबू का निधन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के विधायक वीएस बाबू का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने अप्रैल 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके प्रमुख एम के स्टालिन को हराया था। जो एक बड़ा राजनीतिक झटका माना गया था। बता दें कि, कोलाथुर के 75 वर्षीय विधायक बाबू को 9 सितंबर को एमजीएम हेल्थकेयर में भर्ती कराया गया था। उन्हें लंबे समय से श्वसन संबंधी बीमारी थी। वे गहन चिकित्सा में थे। अस्पताल के निदेशक- चिकित्सा सेवाएं राजेश अग्रवाल ने एक आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि तमाम चिकित्सीय सुविधाओं के बावजूद वीएस बाबू की हालत बिगड़ती रही, तमाम उपचार काम नहीं आए। इसके बाद उन्हें हृदय गति रुकने की शिकायत हुई और गुरुवार दोपहर 2:24 बजे उनका निधन हो गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ईडी: साइबर-धोखाधड़ी से जुड़ी 1530 शिकायतों से खुली 704 बैंक खातों की कुंडली, दुबई कनेक्शन भी; 320 अकाउंट फ्रीज
विज्ञापन


वीएस बाबू का राजनीतिक सफर
वीएस बाबू एक अनुभवी राजनेता और पूर्व विधायक हैं। 75 वर्षीय बाबू ने 2006 में डीएमके सदस्य के रूप में पुरावसलकम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता था। वह 2006 से 2011 तक पुरावसलकम के विधायक रहे। उन्होंने एआईएडीएमके उम्मीदवार को 90,000 से अधिक वोटों से हराया था। बाबू 7 फरवरी, 2026 को विजय की टीवीके में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमके से वीएस बाबू का अलगाव
वीएस बाबू 2011 तक डीएमके के उत्तर चेन्नई के जिला सचिव थे। 2011 के चुनाव में कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी होने के बावजूद सीएम स्टालिन की कम जीत के अंतर पर उनसे सवाल किए गए। इसके बाद उन्हें नेतृत्व के पक्ष से हटा दिया गया। वह बाद में पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली एआईएडीएमके में शामिल हुए और फिर टीवीके में आ गए। 2026 के हलफनामे के अनुसार, उन्होंने 3.7 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी।

ये भी पढ़ें: दाऊद के घर पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक: बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया यथास्थिति का आदेश, 25 नवंबर को सुनवाई

विधानसभा चुनाव में मौजूदा मुख्यमंत्री को था हराया
2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला था। जब तत्कालीन मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें टीवीके के वीएस बाबू ने 7,731 वोटों के अंतर से हराया था। इस हार के बाद डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन राज्य के इतिहास में पूर्व सीएम जे. जयललिता के बाद दूसरे ऐसे मुख्यमंत्री बने, जिन्हें विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। वीएस बाबू पहले डीएमके के पदाधिकारी थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी राजनीतिक निष्ठा बदल ली थी। इससे पहले ऐसा ही एक वाकया 1996 में हुआ था, जब बरगुर विधानसभा क्षेत्र में डीएमके के ईजी सुगावनम ने जयललिता को हरा दिया था। पूर्व सीएम एमके स्टालिन कोलाथुर से 2011, 2016 और 2021 में लगातार जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed