Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sants heading towards Harihar temple in Sambhal create commotion; break through barricades and engage scuffles

संभल में उग्र हुए संत: पदयात्रा रोकने पर बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस से धक्का मुक्की, जामा मस्जिद की सुरक्षा कड़ी

Thu, 19 Nov 2026 03:22 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: Vimal Sharma Updated Thu, 19 Nov 2026 03:22 PM IST
सार

मां कैलादेवी धाम से हरिहर मंदिर के लिए महंत ऋषि राज गिरी महाराज के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय हरिहर सेना की पदयात्रा निकली। अनुमति नहीं मिलने के बावजूद संतों और श्रद्धालुओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर आगे बढ़ने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
Sants heading towards Harihar temple in Sambhal create commotion; break through barricades and engage scuffles
संभल में संतों की पदयात्रा के दाैरान हंगामा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हरिहर मंदिर की ओर बढ़ रही संतों की पदयात्रा को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मां कैलादेवी धाम से निकले संतों और श्रद्धालुओं ने रास्ते में पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर आगे बढ़ने का प्रयास किया। इसके बाद संभल में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन

Trending Videos

Sants heading towards Harihar temple in Sambhal create commotion; break through barricades and engage scuffles
संभल में पदयात्रा के दाैरान हंगामा - फोटो : संवाद

जामा मस्जिद के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के साथ ही निगरानी कैमरों से चौकसी बढ़ा दी गई है। शहर में जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात हैं। महंत ऋषिराज गिरि महाराज के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय हरिहर सेना की ओर से 19 नवंबर को मां कैलादेवी धाम से हरिहर मंदिर तक पदयात्रा निकालने का एलान किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sants heading towards Harihar temple in Sambhal create commotion; break through barricades and engage scuffles
संभल में पदयात्रा के दाैरान हंगामा - फोटो : संवाद

इसका प्रचार सामाजिक माध्यमों पर भी किया गया था। प्रशासन ने पदयात्रा की अनुमति नहीं दी थी। बावजूद बड़ी संख्या में संत और श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। रास्ते में पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ने के प्रयास से स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

विज्ञापन

Sants heading towards Harihar temple in Sambhal create commotion; break through barricades and engage scuffles
संभल में पदयात्रा के दाैरान हंगामा - फोटो : संवाद

भीड़ को रोकने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स और उच्चाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पदयात्रा के एलान को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा इंतजाम किए थे। बृहस्पतिवार को शहर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया। जामा मस्जिद के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Sants heading towards Harihar temple in Sambhal create commotion; break through barricades and engage scuffles
संभल में तैनात पुलिस - फोटो : संवाद

पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बुधवार को पुलिस बल के साथ शहर में गश्त की थी। उन्होंने निगरानी कैमरों की स्थिति का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी थी। दरअसल, हरिहर मंदिर बनाम जामा मस्जिद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

Sants heading towards Harihar temple in Sambhal create commotion; break through barricades and engage scuffles
जामा मस्जिद की सुरक्षा कड़ी - फोटो : संवाद

हिंदू पक्ष इस स्थल को हरिहर मंदिर बताता है, जबकि मुस्लिम पक्ष इसे जामा मस्जिद कहता है। हिंदू पक्ष का आरोप है कि मुगलकाल में हरिहर मंदिर को तोड़कर यहां मस्जिद का निर्माण कराया गया था। यह मामला उच्चतम न्यायालय तक पहुंच चुका है।

Sants heading towards Harihar temple in Sambhal create commotion; break through barricades and engage scuffles
संभल में पदयात्रा के दाैरान हंगामा - फोटो : संवाद

उपजिलाधिकारी विकास चंद्र ने बताया कि एहतियात के तौर पर शहर में चौकसी बरती जा रही है। धारा 163 लागू है। सभी लोगों को इसका पालन करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed