{"_id":"6967c6ba356c4e515308ac07","slug":"video-finance-company-employee-accused-of-assault-and-receiving-death-threats-2026-01-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के कर्मी से मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कंपनी के कर्मी से मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, VIDEO
अलीनगर थाना क्षेत्र में एक बुलेट शोरूम के मालिक पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
फाइनेंस कंपनी में कार्यरत अनिल कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि मंगलवार को शोरूम मालिक अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने उन्हें अपने केबिन में बुलाया, जहां गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार, वह किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।
पीड़ित ने अलीनगर थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।