{"_id":"6aad9c50b193ea29ff053ed8","slug":"methods-suggested-for-teachers-to-teach-in-a-simple-way-chandauli-news-c-189-1-svns1011-154807-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: शिक्षकों को सरल तरीके से पढ़ाने के बताए गए तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: शिक्षकों को सरल तरीके से पढ़ाने के बताए गए तरीके
विज्ञापन
सदर बीआरसी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित शिक्षिक। स्रोत:-जागरूक पाठक
कंदवा/चंदौली। निपुण भारत मिशन के तहत मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) योजना को धरातल पर उतारने के लिए बीआरसी बरहनी और सदर में शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है। शुक्रवार को शिक्षकों को बच्चों को सरल तरीके से पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया गया।
बीईओ अजीत पाल ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की अध्यापन क्षमता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक योगेश सिंह, विजय उपाध्याय, मनीष सिंह, अनिल कुमार और प्रदीप केशरी ने कक्षा को रोचक बनाने, विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने और शिक्षण सामग्री के प्रभावी उपयोग के तरीके बताए। साथ ही बच्चों की सीखने की चुनौतियों से निपटने के उपाय साझा किए। इस दौरान ज्ञान प्रकाश, मनोज सिंह, राजेश सिंह, सुमन, अनिल गुप्ता आदि रहे।
इसी तरह सदर बीआरसी मे बीईओ डॉ. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षकों को प्रशिक्षण के प्राप्त अनुभवों के आधार पर शिक्षण कार्ययोजना बनाने का भी सुझाव दिया। एआरपी वंदना वर्मा ने बच्चों को भाषा में दक्ष बनाने की विधियां बताईं। इस मौके पर एआरपी प्रवीण उपाध्याय, प्रितेश उपाध्याय, राजकुमार त्रिपाठी, विनोद पटेल आदि मौजूद रहे।