फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Female passenger created a scene when asked for her ticket.

Chandauli News: टिकट मांगने पर महिला यात्री ने किया हंगामा

Sat, 19 Sep 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Female passenger created a scene when asked for her ticket.
पीडीडीयू नगर। दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के एसी द्वितीय श्रेणी कोच में बृहस्पतिवार को टिकट मांगने पर एक महिला यात्री ने हंगामा किया। आरोप है कि महिला ने टीटीई को फंसाने के लिए अपने कपड़े फाड़ लिए और शोर मचाने लगी। इसी दौरान एक यात्री ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पहुंचने पर आरपीएफ ने महिला से एक हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

महिला दानापुर से ट्रेन में सवार हुई थी और प्रयागराज जा रही थी। एसी द्वितीय श्रेणी कोच में टिकट जांच के दौरान चल टिकट परीक्षक ने महिला से टिकट मांगा। टिकट नहीं होने पर महिला भड़क गई और टीटीई से विवाद करने लगी। उसने टीटीई को फंसाने के लिए अपने कपड़े फाड़ लिए और हंगामा शुरू कर दिया। अचानक हुए घटनाक्रम से कोच में मौजूद यात्री भी हैरान रह गए।
विज्ञापन

इस दौरान सामने की सीट पर बैठे एक यात्री ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो में महिला के हंगामे का घटनाक्रम कैद हो गया। ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पहुंचने पर मामले की सूचना आरपीएफ को दी गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर अनीता कुमारी ने बताया कि महिला यात्री ने ट्रेन में हंगामा किया था। जुर्माना वसूलने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed