फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three youths killed, two injured in collision between two bikes.

Chandauli News: दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल

Sat, 19 Sep 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Three youths killed, two injured in collision between two bikes.
मोहनिया। थाना क्षेत्र के बघीनी और बहदुरा गांव के बीच नटीनिया माई के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क किनारे पानी भरे बहाव में जा गिरे। हादसे में बघीनी गांव के तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान बघीनी गांव निवासी विकास कुमार, बिट्टू कुमार (18) और दिलखुश राय (16) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बघीनी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कामेश्वर राम और विकास कुमार के चाचा अरुण चौधरी के अनुसार, तीनों युवक किसी काम से बाइक से मोहनिया की ओर जा रहे थे। नटीनिया माई के पास पहुंचने पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क किनारे पानी भरे बहाव में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने पानी में लोगों को पड़ा देखा और घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सूचना पर मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे में घायल दो लोगों को मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोस्टमार्टम के दौरान भभुआ सदर अस्पताल में मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। परिजनों ने प्रशासन से सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने की मांग की है। मोहनिया के प्रभारी एसडीपीओ दयानंद कुमार ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में बघीनी गांव के तीन युवकों की मौत हुई है। हादसे में दो अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। उनका इलाज मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed