{"_id":"6787d7fa368a416ff40a8b20","slug":"video-bsp-workers-celebrated-birthday-of-mayawati-said-former-chief-minister-worked-for-entire-society","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मायावती का जन्मदिन, बोले- पूर्व मुख्यमंत्री ने सर्व समाज के लिए किया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मायावती का जन्मदिन, बोले- पूर्व मुख्यमंत्री ने सर्व समाज के लिए किया कार्य
सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती का 69वां जन्मदिन बुधवार को जनपद में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बसपा जिला इकाई की ओर से चंदौली में जन्मदिन सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के मुख्य मंडल प्रभारी वाराणसी डाॅ. विनोद कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान बसपाइयों एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी जाहिर की और इस मौके पर आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा को बड़ी व ऐतिहासिक जीत दिलाकर सत्ता में लौटाने का संकल्प लिया। कहा कि सर्व समाज का हित बसपा में ही है। इस दौरान डा. विनोद कुमार ने कहा कि बसपा जब-जब सूबे की सत्ता में यूपी की कानून व्यवस्था पटरी पर थी, ताकि लोक प्रशासन भी आला दर्जे का रहा। बसपा सरकार ने लोक कल्याण व दलितों के उत्थान में जो काम किए वह बाबा भीमराव अंबेडकर व कांशीराम की विचारधारा से प्रेरित थे। बसपा आज भी अपने सिद्धांतों पर राजनीतिक कर रही है। बसपा ने हमेशा दलितों के उत्पीड़न, अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद की और आगे भी दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यक के हक एवं अधिकार के लिए पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि बसपा को सूबे की लौटाना हम सभी का लक्ष्य एवं संकल्प होना चाहिए। इस दौरान जिला प्रभारी राकेश शर्मा, मुकेश कुमार, पन्ना लाल, उमापति, तिलकधारी बिंद, सत्येंद्र बिंद, होरीलाल पाल, भरत सिंह, अनुराग मौर्या, गगन कुमार रहे। संचालन राजन खान ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।