{"_id":"676aeb11571595d4790b203c","slug":"khurja-industrial-park-will-be-auctioned-on-28th-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-127034-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खुर्जा औद्योगिक पार्क की 28 को होगी नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खुर्जा औद्योगिक पार्क की 28 को होगी नीलामी
बुलंदशहर। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की ओर से 360 करोड़ की लागत से बसाए जा रहे खुर्जा औद्योगिक पार्क योजना में भूखंडों के आवंटन के लिए 28 दिसंबर को नीलामी होगी। इसके लिए प्राधिकरण के अफसरों ने तैयारियां कर ली हैं। जिला मुख्यालय से 15 किमी एवं जेवर एयरपोर्ट से 35 किमी दूर खुर्जा के गांव किर्रा में प्राधिकरण की ओर से 32.58 हेक्टेयर भूमि पर खुर्जा औद्योगिक पार्क योजना बसाई जाएगी। इसको लेकर भूमि क्रय की जा चुकी है। प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव ने कहा कि खुर्जा औद्योगिक पार्क योजना पहली बार बसाई जा रही है। इसके लिए 11 नवंबर से 16 दिसंबर तक आवेदन प्राप्त किए गए। 39 भूखंडों पर 100 से अधिक आवेदन आए हैं। अब प्राप्त आवेदनों की जांच कर नीलामी की तैयारी की जा रही है। Iखुर्जा औद्योगिक पार्क योजना के लिए प्राप्त आवेदनों पर 28 दिसंबर को नीलामी के माध्यम से आवंटन दिया जाएगा। नीलामी के बाद जो भूखंड खाली रह जाएंगे उनके लिए दूसरे चरण में आवेदन की प्रक्रिया कराई जाएगी। - डॉ. अंकुर लाठर, प्राधिकरण उपाध्यक्षI
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।