{"_id":"6ab2589192fad1961304ce3a","slug":"video-rashtriya-bajrang-dal-activists-staged-a-protest-in-budaun-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं: अवैध वसूली के आरोपों को बताया गलत, राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: अवैध वसूली के आरोपों को बताया गलत, राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
Mukesh Kumar
Updated Tue, 22 Sep 2026 03:59 PM IST
Link Copied
बदायूं जिले के म्याऊं विकासखंड परिसर में मंगलवार को नवीगंज स्थित गोशाला को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष करन दक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया कि पंकज गुप्ता ने नवीगंज गोशाला में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शिकायत के निस्तारण के बजाय पशु चिकित्सा अधिकारी ज्ञानवीर सिंह की शासकीय आख्या में बजरंग दल के लोगों पर जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की संस्तुति की गई। इससे कार्यकर्ताओं में रोष है। कार्यकर्ताओं ने आरोपों को गलत बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। खंड विकास अधिकारी ने ज्ञापन स्वीकार कर उसे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उपजिलाधिकारी दातागंज विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी ने जांच टीम गठित की है। गोशाला की अनियममितताओं का सच जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम होगा। टीम बजरंग दल कार्यकर्ताओं का पक्ष भी सुनेगी और रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।