फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Timely treatment at the CHC saved the life of a woman suffering a heart attack in Budaun

बदायूं: सीएचसी में समय पर मिला उपचार, हार्ट अटैक पीड़ित महिला की बची जान, अलीगढ़ रेफर

Tue, 22 Sep 2026 05:01 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 22 Sep 2026 05:01 PM IST
सार

दातागंज सीएचसी में दिल का दौरा पड़ने से गंभीर सुमन की जान बचाई गई। ईसीजी रिपोर्ट एएमयू अलीगढ़ के स्टेमी केयर ग्रुप को भेजी गई। विशेषज्ञों ने 15 मिनट में स्टेमी इंजेक्शन की सलाह दी। इंजेक्शन लगने के बाद सुमन की हालत सुधरी।

विज्ञापन
Timely treatment at the CHC saved the life of a woman suffering a heart attack in Budaun
पीड़ित महिला को लगाया गया स्टेमी इंजेक्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं में दिल का दौरा पड़ने के बाद गंभीर हालत में सीएचसी दातागंज पहुंची महिला की जान बचाने में डॉक्टरों की टीम को सफलता मिली। सीएचसी पर जांच के बाद ईसीजी रिपोर्ट को एएमयू अलीगढ़ के स्टेमी केयर ग्रुप में भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने करीब 15 मिनट में रिपोर्ट का अवलोकन कर स्टेमी इंजेक्शन लगाने की सलाह दी। अनुमति मिलते ही महिला को इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। बाद में बेहतर उपचार के लिए उसे एएमयू अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


दातागंज के परा मोहल्ला निवासी राजपाल की पत्नी सुमन को अचानक सीने में दर्द होने लगा। हालत गंभीर होने पर राजपाल उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज पहुंचे। यहां तैनात एमओआईसी रिदेश भसीन ने तत्काल महिला की जांच की। हार्ट अटैक की आशंका को देखते हुए ईसीजी कराया गया। ईसीजी रिपोर्ट मिलने के बाद सीएचसी की टीम ने उसे एएमयू अलीगढ़ के स्टेमी केयर ग्रुप के साथ साझा किया। वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों ने रिपोर्ट का परीक्षण किया। करीब 15 मिनट के भीतर विशेषज्ञों की ओर से रिपोर्ट पर चिकित्सीय सलाह दी गई और स्टेमी इंजेक्शन लगाने की अनुमति दी गई। 

विज्ञापन

उपचार के बाद महिला को किया रेफर 
विशेषज्ञों से अनुमति मिलने के बाद सीएचसी के डॉक्टरों और स्टाफ ने महिला को इंजेक्शन लगाया। उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार होने लगा। इसके बाद डॉक्टरों ने आगे के उपचार और विशेषज्ञ निगरानी के लिए उसे एएमयू अलीगढ़ रेफर कर दिया। एमओआईसी रिदेश भसीन ने बताया कि महिला को करीब तीन घंटे पहले दिक्कत हुई थी। परिजन तुरंत उन्हें लेकर अस्पताल आए। इससे समय से उनका इलाज हो सका। सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि दातागंज सीएचसी पर एक महिला पहुंची थी। उसको हार्ट में दिक्कत हो रही थी। जांच करने पर हार्ट अटैक की पुष्टि हुई थी। उनको स्टेमी उपचार दिया गया है। वह अब सही है।

क्या है स्टेमी केयर
स्टेमी केयर में हार्ट अटैक के मरीज की ईसीजी समेत जरूरी जानकारी विशेषज्ञ केंद्र तक भेजकर तत्काल चिकित्सीय सलाह लेने की व्यवस्था होती है। इससे दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद डॉक्टरों को गंभीर मरीज के उपचार में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओर से सलाह दी जाती है, जिसके निर्देशानुसार स्थानीय स्तर पर डॉक्टर मरीज का उपचार करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed