{"_id":"693975fd58e843829807f884","slug":"video-deputy-cm-keshav-prasad-maurya-on-sp-and-congress-2025-12-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2047 तक देश में कांग्रेस और उत्तर प्रदेश में सपा की सत्ता में वापसी संभव नहीं है, क्योंकि जनता अब विकास के साथ खड़ी है और पुराने राजनीतिक फार्मूलों को नकार चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब जमीन छोड़कर केवल बयानबाजी की राजनीति में रह गई है और जनता के मुद्दों से उसका कोई जुड़ाव नहीं रह गया है। बुधवार को बदायूं पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के पीडीए को परिवार डेवलपमेंट एजेंसी बताया। सपा पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता ने इन्हें विपक्ष की जिम्मेदारी निभाने के लिए भेजा है, लेकिन वे आज भी सत्ता की कुर्सी के मोह में फंसे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।