फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways bus allowed to pass on Kachla Road after protest

Budaun News: विरोध प्रदर्शन के बाद जाने दी गई कछला रोड पर रोडवेज बस

Sat, 29 Aug 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 29 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus allowed to pass on Kachla Road after protest
कछला रोड पर जाने से रोकी रोडवेज बस के यात्री उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। स्रोत जागरूक नागरिक
बदायूं। पीतल नगरी डिपो की मुरादाबाद-मैनपुरी रोडवेज बस बिल्सी मुजरिया, कछला, कासगंज होते हुए मैनपुरी को जाने वाली एकमात्र सेवा है। मुजरिया चौकी पर पहुंचने के बाद बस काे रोक दिया गया। पुलिस ने हवाला दिया कि पूर्णिमा स्नान के मद्देनजर कछला मार्ग पर प्रशासन ने 24 घंटे के लिए वाहनों पर प्रतिबंध लगाया है। इस पर रक्षाबंधन को निकलीं महिला यात्री बस से उतर आईं और विरोध जताने लगीं। वे सहयात्रियों के साथ थाने पहुंच गईं और विरोध-प्रदर्शन करने लगीं, विरोध बढ़ता देख इंस्पेक्टर ने करीब एक घंटे बाद उन्हें कछला मार्ग पर जाने दिया। बस पहले ही आधा घंटा विलंब से आई, एक घंटा पुलिस से जद्दोजहद में निकल गया। करीब डेढ़ घंटे यात्री परेशान हुए।
विज्ञापन

बताते हैं कि बस परिचालक प्रभात कुमार सिंह और चालक सोनू सिंह ने प्रभारी निरीक्षक से अनुरोध भी किया, लेकिन उन्होंने नहीं माना। बस में बैठीं महिला यात्रियों ने रक्षाबंधन के दिन इकलौती बस सेवा रोकने पर भारी विरोध जताया। वाद-विवाद के बीच बस मुजरिया चौराहा पर एक घंटा खड़ी रही। गर्मी और उमस से यात्री बहनें परेशान हो उठीं। परेशान होकर बस में सवार सभी महिला यात्री बच्चों और सहयात्रियों के साथ उतरकर प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय पहुंचीं और विरोध जताने लगीं। विरोध बढ़ता देख बस को रोड पर जाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह का कहना है कि बस में रास्ते की भी सवारियां थीं। रक्षाबंधन पर महिलाओं की परेशानी को देखते हुए उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से रूट की स्थिति जानने के बाद अनुमति लेकर बस को जाने दिया गया ताकि महत्वपूर्ण पर्व पर महिलाओं को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed