फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Four laborers die of suffocation in a toilet septic tank; one injured while attempting a rescue

बिहार में शौचालय की टंकी बनी मौत का कुआं: दम घुटने से चार मजदूरों की मौत; बचाने वाला युवक भी गंभीर

Sat, 29 Aug 2026 04:44 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2026 04:44 PM IST
सार

गोपालगंज के सवनही पट्टी गांव में शौचालय की टंकी की सेंट्रिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार कामगारों की मौत हो गई। उन्हें बचाने की कोशिश में एक स्थानीय युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। पढ़ें झकझोर देने वाली यह पूरी खबर

विज्ञापन
Four laborers die of suffocation in a toilet septic tank; one injured while attempting a rescue
अस्पताल में जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित सवनही पट्टी गांव में शनिवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां शौचालय की टंकी की सेंट्रिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण दम घुटने से चार कामगारों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में चारों को बचाने की कोशिश कर रहा एक स्थानीय युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर किया गया है। एक साथ चार मौतों से पूरे गांव और आसपास के इलाकों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सवनही पट्टी गांव निवासी गयासुद्दीन के मकान में करीब 15 दिन पहले शौचालय की टंकी की ढलाई का काम पूरा हुआ था। शनिवार दोपहर टंकी के अंदर लगी लकड़ी और प्लाई की सेंट्रिंग हटाने के लिए कामगार एक-एक करके नीचे उतरे थे। टंकी काफी दिनों से बंद थी, जिसके कारण उसके अंदर जहरीली गैस जमा हो गई थी।

विज्ञापन

सभी मजदूर बेहोश होकर गिर पड़े थे
जैसे ही पहला मजदूर नीचे उतरा, उसका दम घुटने लगा। उसे छटपटाता देख और बचाने के प्रयास में बाकी कामगार भी एक-एक कर टंकी के अंदर उतर गए। जहरीली गैस की चपेट में आने से सभी की हालत बिगड़ गई और वे वहीं बेहोश होकर गिर पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों की पहचान सवनही पट्टी गांव निवासी रमाशंकर बैठा के पुत्र बंटी बैठा, मकान मालिक गयासुद्दीन मियां के पुत्र टीपू, सवनही वृत्त गांव निवासी विश्वनाथ यादव के पुत्र उमेश यादव और श्रीपुर थाना क्षेत्र के गिदहा गांव निवासी एक अन्य युवक के रूप में हुई है।

डॉक्टरों ने चारों कामगारों को मृत घोषित कर दिया
घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग राहत और बचाव के लिए दौड़े। बचाव कार्य के दौरान मंजूर खान का पुत्र सिराज खान भी जहरीली गैस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से सभी को आनन-फानन में टंकी से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फुलवरिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों कामगारों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल सिराज को प्राथमिक उपचार के बाद गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद सवनही पट्टी गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed