{"_id":"6aa689f06c4235e18c06e2bc","slug":"video-arrangements-started-to-stop-erosion-of-ramgang-river-in-badaun-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं: खबरें प्रकाशित होने के बाद जागा बाढ़ खंड विभाग, कटान को रोकने के लिए शुरू किए इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: खबरें प्रकाशित होने के बाद जागा बाढ़ खंड विभाग, कटान को रोकने के लिए शुरू किए इंतजाम
Mukesh Kumar
Updated Sun, 13 Sep 2026 05:03 PM IST
Link Copied
बदायूं के दातागंज इलाके में रामगंगा नदी की बाढ़ और कटान की खबरें अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और बचाव कार्य के सार्थक प्रयास शुरू कर दिए हैं। बाढ़ खंड विभाग की ओर से चकवा गांव में कटान रोकने को पत्थरों से भरे लकड़ी के चेंबर और बांस-बल्लों के सहारे पेड़ों की टहनियों और झाड़ियां लगाकर नदी का प्रवाह रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
इससे पूर्व जरतौली और सिमरिया गांव के कटान रोकने को विभाग ने काफी जतन किए लेकिन विभाग का प्रयास नाकाफी रहा। बाढ़ के संग सभी प्रयास पानी में बह गए। हजरतपुर पुल के पास नगरिया खनू, बिहारीपुर, रायपुरा और चकवा गांव की कृषि भूमि में एक सप्ताह से कटान चल रहा है। बाढ़ खंड ने चकवा गांव की जमीन बचाने को लकड़ी के चेंबर और बांस की बल्लियां लगाकर उनमें पत्थर, पेड़ों की टहनियां और झाड़ियां भरकर नदी के बेग को धीमा करने का प्रयास किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।