फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Child on bicycle gets trapped in open main hall in Khurja rescued by locals

लोगों ने बचाई बच्चे की जान: एक महीने से खुला है 'मौत का मुंह', बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? वीडियो

Sun, 13 Sep 2026 05:38 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 13 Sep 2026 05:38 PM IST
सार

सभासद गोलू माहौर ने बताया कि रविवार सुबह एक साइकिल सवार बच्चा मार्ग से गुजर रहा था। जो साइकिल समेत अचानक मेन हॉल में गिर गया। गनीमत रही कि राहगीरों ने उसको पहले ही पकड़ लिया और अंदर नहीं गिरा। 

विज्ञापन
Child on bicycle gets trapped in open main hall in Khurja rescued by locals
मेन होल में गिरा बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के खुर्जा स्थित सुभाष मार्ग पर पानी टंकी के पास खुले पड़े मेन हॉल में रविवार सुबह साइकिल सवार एक बच्चा फंस गया, जिसमें वह चोटिल हो गया। राहगीरों ने फंसे हुए बच्चे को सुरक्षित बाहर बाहर निकाला। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार शिकायत के बावजूद मेन हॉल बंद नहीं हो रहा, जिस कारण कभी भी बड़ हादसा हो सकता है। 

विज्ञापन


एक माह से खुला है मेन हॉल
सुभाष रोड स्थित दुकान मालिक बल्लू सलमानी ने बताया कि पानी की टंकी के पास बीचों बीच मार्ग पर मेन हॉल है, जिसके ऊपर लोहे का जाल लगा था। जो करीब एक महीने पहले ही टूट गया। तभी से मेन हॉल खुला पड़ा है। ऐसे में आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में नगर पालिका के अधिकारियों से एक महीने से शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने बचाई बच्चे की जान
वार्ड सभासद गोलू माहौर ने बताया कि रविवार सुबह एक साइकिल सवार बच्चा मार्ग से गुजर रहा था। जो साइकिल समेत अचानक मेन हॉल में गिर गया। गनीमत रही कि राहगीरों ने उसको पहले ही पकड़ लिया और अंदर नहीं गिरा। लोगों ने सावधानी से बच्चे को ऊपर खींच लिया। बच्चे के पैर व हाथ में चोट लगी थी। इसके बाद बच्चा रोते हुए साइकिल लेकर चला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका की लापरवाही से किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। 

विज्ञापन

मेन हॉल खुले होने की जानकारी नहीं है। इस संबंध में जेई को भेजकर जांच कराई जाएगी। जल्द मेन हॉल बंद कराया जाएगा। - मोहम्मद अनवर हुसैन, ईओ, नगर पालिका

घटना की जानकारी नहीं है। यदि मेन हॉल खुला है तो वह गलत है। इस संबंध में नगर पालिका अधिकारियों से वार्ता कर जल्द उसको बंद कराने के निर्देश दिए जाएंगे। - अंजना भगवान दास सिंघल, अध्यक्ष, नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed