फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman creates ruckus after traffic is halted for Defence Minister Rajnath Singh in Agra

यूपी: आगरा में रक्षा मंत्री के लिए ट्रैफिक रोकने पर भड़की महिला, काफिले के सामने आने का प्रयास; वीडियो वायरल

Sun, 13 Sep 2026 04:02 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 13 Sep 2026 04:02 PM IST
सार

आगरा में रक्षा मंत्री के दाैरे के दाैरान एक महिला के हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला ट्रैफिक रोके जाने से आक्रोशित थीं। 

विज्ञापन
Woman creates ruckus after traffic is halted for Defence Minister Rajnath Singh in Agra
महिला ने ट्रैफिक रोकने का किया विरोध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का काफिला निकालने के लिए आरबीएस काॅलेज के पास ट्रैफिक रोकने से क्षेत्रीय महिला भड़क गई। उन्होंने पुलिस पर एक घंटे तक ट्रैफिक रोकने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उसी समय फ्लीट भी निकलने लगी, इससे पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। महिला ने वाहनों के आगे आकर विरोध जताना चाहा। फ्लीट में शामिल डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने रुक कर महिला को शांत कराया। बाद में ट्रैफिक खोल दिया गया।
विज्ञापन




विज्ञापन


रविवार को आरबीएस काॅलेज के सभागार में आयोजित खटीक समाज गर्जना सम्मेलन के मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह थे। फ्लीट को खेरिया एयरपोर्ट से पृथ्वीनाथ फाटक, राम नगर की पुलिया, साकेत काॅलोनी, लोहामंडी, मदिया कटरा होते हुए आरबीएस काॅलेज पहुंचना था। दोपहर तकरीबन 1:30 बजे रक्षा मंत्री का काफिला निकालने के लिए पुलिस ने जगह-जगह ट्रैफिक रोक दिया। उनके रूट पर किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल से 100 मीटर की दूरी एक अपार्टमेंट में रहने वाली अदिति किसी काम से जा रही थीं। उमस भरी गर्मी में बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए थे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि उन्हें जरूरी काम से जाना है। मगर किसी ने सुनवाई नहीं की। इस पर वो भड़क गईं। वह विरोध जताने लगीं। उसी समय काफिला निकलने लगा। महिला ने वाहनों के आगे आकर रोकने का प्रयास किया। महिला दरोगा और तीन सिपाहियों ने उन्हें रोका। डीसीपी ने समझाकर शांत कराया।

 

ये वीआईपी बनते हैं हमारे वोट से
महिला का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें महिला पुलिसकर्मी महिला को रोकते हुए दिख रहीं हैं। डीसीपी ट्रैफिक भी आ जाते हैं। वो उनसे कहते हैं कि 10 मिनट ही हुए हैं। महिला कहती हैं कि उन्हें एक घंटा हो गया। बाद में कहती हैं कि ये वीआईपी बनते हैं हमारे वोट से और हमें ही इनकन्वीनियंस (असुविधा) करते हैं। उनके मूवमेंट के लिए क्या हम एक-एक घंटे अपने घरों में बंद रहेंगे।

यहां भी जाम ने किया बेहाल
रक्षा मंत्री के आगमन और प्रस्थान के समय ट्रैफिक रोकने से कई अन्य जगह भी लोग गर्मी में परेशान हुए। शाहगंज-बोदला रोड पर राम नगर पुलिया, शिवाजी नगर, साकेत काॅलोनी, जयपुर हाउस, सेंट जोंस व जगदीशपुरा से लोहामंडी रोड, मदिया कटरा आदि मार्ग पर बैरियर लगाए गए। इससे वाहनों की कतारें लग गईं। एमजी रोड-2 पर सीएम ग्रिड का कार्य भी चल रहा है। एक तरफ का मार्ग उखड़ा हुआ है। इस कारण दोनों तरफ ही वाहन फंस गए।

रक्षा मंत्री की फ्लीट के आगमन पर 10 मिनट पहले ट्रैफिक रोका गया था। पुलिसकर्मियों के समझाने पर महिला मान गई। -सोनम कुमार, डीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed