{"_id":"6aa14f894e3594b12a0e33e6","slug":"video-najibabad-farmers-protest-during-bku-tractor-rally-over-traffic-jam-sit-on-road-police-pacify-them-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद में भाकियू की ट्रैक्टर रैली के दौरान हंगामा, जाम से नाराज किसान सड़क पर बैठे; पुलिस ने समझाकर शांत कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद में भाकियू की ट्रैक्टर रैली के दौरान हंगामा, जाम से नाराज किसान सड़क पर बैठे; पुलिस ने समझाकर शांत कराया
नजीबाबाद किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को नगर में ट्रैक्टर रैली निकाली। किसान सिविल न्यायालय के पास से नगर पालिका के झंडा तिराहा, मोटा आम, माल गोदाम होते हुए बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के साथ तहसील की ओर रवाना हुए।
रैली के दौरान माल गोदाम क्षेत्र में जाम लग गया। किसानों ने पुलिस की समुचित व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाते हुए सड़क पर बैठकर हंगामा किया। इससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।
सूचना पर थाना प्रभारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद किसान ट्रैक्टर रैली के साथ तहसील के लिए रवाना हुए।
समस्याओं का समाधान नहीं होने पर महापंचायत की चेतावनी
किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए मांग की थी कि नौ सितंबर से पहले उनका समाधान कराया जाए। समाधान नहीं होने पर नौ सितंबर को तहसील में महापंचायत करने की चेतावनी दी गई थी।
बुधवार को ब्लॉक अध्यक्ष अजय बालियान, तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, ब्लॉक महासचिव गिरिराज चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष वीरेश राणा, नीटू चौधरी, चौधरी महेंद्र सिंह, अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों के साथ तहसील के लिए रवाना हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।