{"_id":"6aa0d7b521c61db49802854c","slug":"video-food-safety-department-raids-a-sarbat-factory-in-ferozepur-owner-and-employees-abscond-factory-sealed-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में शरबत फैक्टरी पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मालिक-कर्मचारी फरार; फैक्टरी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में शरबत फैक्टरी पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मालिक-कर्मचारी फरार; फैक्टरी सील
फिरोजपुर में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने शहर के नजदीक गांव रखड़ी स्थित एक शरबत बनाने वाली फैक्टरी पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान फैक्टरी का मालिक और कर्मचारी मौके से फरार हो गए। फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि टीम जब फैक्टरी में पहुंची तो वहां शरबत तैयार करने का काम चल रहा था, लेकिन मौके पर चीनी की एक बोरी तक नहीं मिली।
इंस्पेक्टर ने कहा कि फैक्टरी में चीनी की जगह किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल कर शरबत तैयार किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इस तरह का शरबत लोगों की सेहत के लिए गंभीर रूप से नुकसानदायक हो सकता है और इसके जरिए लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि फैक्टरी मालिक के फरार होने के कारण फिलहाल उसकी मौजूदगी में सैंपल नहीं भरे जा सके हैं। मालिक के सामने आने के बाद नियमानुसार सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। फिलहाल फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने फैक्टरी सील कर दी है। वहीं गांव के सरपंच ने भी मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि पंचायत की ओर से उक्त फैक्टरी को बंद करवाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।