{"_id":"6aa30e3a48f5c5fd0f0be521","slug":"six-hours-of-power-outage-consumers-of-13-villages-suffer-bijnor-news-c-27-1-bij1019-189837-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: छह घंटे बिजली गुल, 13 गांवों के उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: छह घंटे बिजली गुल, 13 गांवों के उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
नींदड़ू। बृहस्पतिवार को पिछली दो रातों में छह-छह घंटे बिजली गुल रहने से नाराज उपभोक्ता बिजलीघर पहुंचे। उन्होंने 13 गांवों के सैकड़ों उपभोक्ताओं के परेशान रहने का आरोप लगाते हुए सभी फीडरों पर नियमित रूप से बिजली आपूर्ति की मांग की।
बृहस्पतिवार को नींदड़ू खास की प्रधान के पति मोहम्मद राहत ग्रामीणों के साथ नींदड़ू के बिजलीघर पहुंचे तथा नींदड़ू, अंथाई शेख और बख्शनपुर फीडरों पर जबरदस्त बिजली कटौती के चलते नींदड़ू खास, बाजीदपुर-बीरू, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन, दौलतपुर सुक्खा, मनकुआ, कोटरा टप्पा, शेखपुरा पित्था और अंथाई शेख समेत 13 गांवों के उपभोक्ताओं के रात भर परेशान रहने का आरोप लगाया। कहा कि बुधवार की शाम छह बजे से एक घंटा, 8:20 से एक घंटा, 9:25 से एक घंटा, 10:50 से दो घंटे और बृहस्पतिवार की सवेरे 5:42 से एक घंटा (कुल छह घंटे) बिजली आपूर्ति बाधित रही।
इससे पूर्व राष्ट्रीय किसान यूनियन धामपुर के तहसील अध्यक्ष नवेद अरशद शबलू ने मंगलवार शाम 7:10 बजे से 9:10 बजे तक (दो घंटे), 10:05 बजे से 11:05 बजे तक (एक घंटे), 12:45 बजे पूर्वाह्न से 2:45 बजे पूर्वाह्न तक (दो घंटे) और 4:50 बजे पूर्वाह्न से 5:59 बजे पूर्वाह्न तक (एक घंटे) बिजली ठप रही। शाम 7:10 बजे से सुबह 5:50 बजे के बीच यानी एक रात के 11 घंटों के दरमियान छह घंटे विद्युत आपूर्ति नहीं होने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। बिजलीघर नींदड़ू के प्रभारी अवर अभियंता उमेश अग्रवाल ने बताया कि बिजली आपूर्ति तभी बाधित होती है, जब ऊपर से आपूर्ति नहीं आती। संवाद