फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bank unions nationwide strike today four day impact banking services what will stop

बैंक यूनियनों की आज देशव्यापी हड़ताल: कई राज्यों में 4 दिन प्रभावित हो सकती हैं सेवाएं; क्या-क्या काम रुकेंगे?

Fri, 11 Sep 2026 07:16 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 11 Sep 2026 07:16 AM IST
सार

बैंक यूनियनों की आज देशव्यापी हड़ताल से कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। कुछ जगहों पर लगातार चार दिन असर रहने की आशंका है। आखिर किन सेवाओं पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर?  पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
bank unions nationwide strike today four day impact banking services what will stop
हड़ताल के बाद बैंक बंद (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी यूनियनों ने शुक्रवार को हड़ताल का फैसला किया है। इससे खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नकद जमा और निकासी जैसी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। कई राज्यों मं बैंकिंग सेवाओं पर लगातार चार दिन असर पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पुतिन का भारत दौरा: ब्रह्मोस, सुखोई से लेकर एस-400 तक कई समझौते करेंगे भारत-रूस; क्या बढ़ेगी रक्षा साझेदारी?
विज्ञापन


शुक्रवार को हड़ताल के बाद 12 और 13 सितंबर को बैंक अवकाश रहेगा। कुछ राज्यों में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी की छुट्टी है। ज्यादातर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने ग्राहकों को हड़ताल के संभावित असर की जानकारी दी है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ग्राहकों को जारी सूचना में कहा कि बैंक ने शाखाओं और कार्यालयों का सामान्य कामकाज बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए हैं, लेकिन हड़ताल के कारण काम प्रभावित होने की आशंका है। सात बैंक कर्मचारी और अधिकारी संगठनों के महासंघ यूएफबीयू ने 28 सितंबर से तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल की भी चेतावनी दी है। यह हड़ताल छमाही खाताबंदी के समय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed