{"_id":"686e4f27df02d864c1034af9","slug":"video-bijnor-class-8th-student-brutally-beaten-by-teacher-in-private-school-fir-demanded-2025-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: आठवीं के छात्र को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा, परिजनों का हंगामा, पुलिस जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: आठवीं के छात्र को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा, परिजनों का हंगामा, पुलिस जांच शुरू
बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव बाटपुरा में स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा आठ के छात्र के साथ शिक्षक द्वारा बुरी तरह मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित परिजन थाने पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हल्दौर निवासी एक शिक्षक गंज की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे स्थित गांव बाटपुरा के स्कालर प्राइड सीनियर सेकेंडरी एकेडमी प्राइवेट स्कूल में तैनात है। बुधवार को उक्त शिक्षक ने वाजिदपुर गांव निवासी संदीप कुमार के बेटे इशांत को ट्यूशन पढ़ने से मना करने से क्षुब्ध होकर बेरहमी से पीट दिया। छात्र कक्षा आठ में अध्ययनरत है। परिजनों का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही वे स्कूल पहुंचे, जहां अन्य ग्रामीण भी एकत्र हो गए। आरोप है कि पीड़ित छात्र के साथ-साथ गांव के ही विज्ञान सिंह की बेटी वंशिका, जो कि कक्षा नौ की छात्रा है, उसके साथ भी करीब तीन दिन उक्त शिक्षक ने मारपीट की। घटना से आक्रोशित परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मारपीट के दौरान छात्र के शरीर पर चोट के निशान होना बताएं गए है। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रशासन ने भी संज्ञान लिया है। स्कूल के चेयरमैन इंद्रवीर सिंह एवं प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की बात कही है। हालांकि, छात्र के पिता ने किसी भी प्रकार के समझौते से साफ इंकार करते हुए पुलिस से शिक्षक के खिलाफ न्याय की मांग की है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करने में लगी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।