{"_id":"6ab2e7ac0d074f0a890713cd","slug":"all-farmers-will-vote-for-the-prime-minister-if-he-provides-them-with-30-years-of-interest-bm-singh-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-190947-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 साल का ब्याज दिलवाएं प्रधानमंत्री, सभी किसान देंगे वोट : बीएम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 साल का ब्याज दिलवाएं प्रधानमंत्री, सभी किसान देंगे वोट : बीएम सिंह
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की पंचायत को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष स
- फोटो : Archive
बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार बीएम सिंह महापंचायत में जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि किसानों की दुर्दशा के लिए प्रदेश में बसपा, सपा समेत अब तक की सभी सरकारें जिम्मेदार रही हैं। अगर प्रधानमंत्री पिछले तीस सालों का गन्ना भुगतान में देरी के अंतराल का ब्याज दिलवा दें तो सभी किसान जाति-धर्म छोड़कर उन्हें वोट देंगे। उन्होंने कहा कि अगर चीनी 60 रुपये प्रति किलो है तो गन्ने का भाव भी 600 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए।
मंगलवार को संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू के नेतृत्व में किसानों की भीड़ प्रदर्शनी मैदान से पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। यहां आयोजित महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएम सिंह ने भूमि अधिग्रहण, गन्ना भुगतान का ब्याज, कर्ज और गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 1994 में उन्हें रिश्वत और राज्यसभा का ऑफर मिला था, मगर उन्होंने उसे ठुकराते हुए किसानों की लड़ाई ईमानदारी से लड़ी। अब एक्सप्रेसवे में जा रही किसान की जमीन का मुआवजा बाजार रेट पर दिलाने की लड़ाई भी लड़ेंगे। उन्होंने खड़वा का हवाला देते हुए कहा कि बहुत कम मुआवजा मिल रहा था, मगर कोर्ट में जंग लड़कर बाजार रेट के हिसाब से मुआवजा दिलाया।
30 साल का रिकार्ड नहीं दिया तो कराएंगे एफआईआर
बीएम सिंह ने कहा कि पिछले साल गन्ना विभाग ने ब्याज का दस साल का रिकार्ड मुहैया कराया था मगर अब तीन साल का रिकार्ड ही होना बता रहे हैं। इससे जाहिर है कि विभाग ने रिकार्ड गायब कर दिया है या कहीं से नहीं देने को कहा गया होगा। कहा कि गन्ना विभाग या तो तीन दिन में रिकार्ड उपलब्ध करा दें, वरना उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
...चुप्पी साध गए अधिकारी
बीएम सिंह ने महापंचायत में ही गन्ना विभाग के अधिकारियों से पूछा कि क्या 14 दिन के अंदर गन्ना भुगतान हुआ है। इस पर वहां मौजूद गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल चुप्पी साध गए। बीएम सिंह ने कहा कि किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। जब किसान कर्ज लेता है तो अदायगी में देरी पर तहसील की ओर से आरसी जारी कर दी जाती है। तो सरकारें चीनी मिलों को क्यों रियायत दे रही हैं। चाहे कितना भी समय लगे, किसानों को ब्याज दिलाकर रहूंगा।
जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ने कहा कि जिले के किसान सरदार बीएम सिंह के साथ हैं। किसानों को ब्याज और बकाया भुगतान मिलने की पूरी उम्मीद है। प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा ने भी किसानों की समस्याओं को उठाया। ऋषिपाल सिंह की अध्यक्षता और संजीव कुमार के संचालन में हुई महापंचायत में राजपाल भगत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. धर्मवीर सिंह, उदित, रोहित, यशपाल सिंह, शूरवीर सिंह, महेंद्र सिंह, गुड्डू आदि मौजूद रहे।