फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   No benches in the classrooms, snakes appear on the college campus

Bijnor News: कक्षाओं में बेंच नहीं, कॉलेज परिसर में निकलते हैं सांप

Wed, 23 Sep 2026 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
No benches in the classrooms, snakes appear on the college campus
धामपुर में एसडीएम से मिलने के लिए जाते क्षेत्र के गांव नंगला नैंसी के राजकीय इंटर कॉलेज के छात् - फोटो : Archive
धामपुर । गांव नंगला नैंसी में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के अधिकांश छात्र-छात्राएं मंगलवार को उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां पर एसडीएम नितिन कुमार को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि उनके विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए न तो पर्याप्त बेंच है और नहीं अन्य सुविधाएं। कॉलेज परिसर में ऊंची-ऊंची घास खड़ी है, जिसे विद्यालय प्रशासन साफ तक नहीं कराता। वहां पर आए-दिन सांप दिखाई देते हैं। यदि शिक्षकों से कहने का प्रयास किया जाता है तो वह संतोषजनक व्यवहार नहीं करते।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा छह से 12 तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। केवल दो कमरों में ही एक बेंच है। इन कमरों में एक-एक बेंच पर तीन-तीन छात्र-छात्राएं बैठकर पढ़ाई करने को विवश हैं। बाकी अन्य किसी भी कक्ष में बेंच नहीं है। छात्रों के जमीन पर बैठने के लिए दरी तक भी नहीं है। विद्यालय के शौचालयों में गंदगी व्याप्त है, जिसमें शौच के लिए जाना भी मुश्किल रहता है। विद्यालय के शिक्षक भी पूरी तरह से लापरवाह है। उनके कॉलेज में आने और जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। जब इच्छा होती है, आते है। जब मन करता है तो चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं की समस्या को उप जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक बिजनौर से वार्ता की और तत्काल समस्या का समाधान कराए जाने का भरोसा दिया। एसडीएम को ज्ञापन देने वालों में महावीर सिंह, कौशल कुमार, आदित्य कुमार, कमल सिंह, विवेक कुमार, गौरव कुमार, दिनेश कुमार, अक्षय कुमार, सोनू कुमार आदि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। एसडीएम नितिन कुमार ने कहा कि वह भी विद्यालय का भ्रमण कर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक भी विद्यालय का भ्रमण कर समस्याओं का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया जा रहा है कि वह स्कूल, कॉलेज में एवं आसपास साफ सफाई कराएं। साथ ही कॉलेज में विद्यार्थियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed