{"_id":"6820b0c3d2f938903805cc6e","slug":"video-sensation-spread-due-to-murder-in-bhadohi-cousin-brother-killed-sister-in-law-accused-arrested-2025-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही में हत्या से फैली सनसनी, चचेरे देवर ने भाभी को मारा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में हत्या से फैली सनसनी, चचेरे देवर ने भाभी को मारा, आरोपी गिरफ्तार
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के डेरवां गांव के पास शनिवार की रात चचेरे देवर ने पड़ोस की भाभी पार्वती देवी (40) निवासी जगन्नाथपुर की गला रेत कर हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी देवर जैकी उर्फ राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर रविवार को महिला की बेटी की शादी सादगी पूर्वक कराई गई।
जगन्नाथपुर गांव निवासी पार्वती देवी के पति अनिल कुमार की चार साल पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। तीन बेटों और तीन बेटियों के भरण पोषण के लिए वह पड़ोस के देवर के साथ सूरत में रहकर एक कंपनी में काम करती। इस दौरान दोनों में नजदीकी भी बढ़ गई। कुछ महीने से दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद उसका देवर जैकी उर्फ रामनरेश मुंबई चला गया। महिला अपनी बेटी अर्चना की शादी प्रयागराज में तय किया। शनिवार शाम को ससुर ज्ञान चंद्र के साथ गोपीगंज बाजार सामान खरीदने के लिए गई। जहां रात करीब नौ बजे खरीदारी के बाद उसका ससुर बाइक से घर चला आया। वह आटो में सामान आदि लेकर आ रही थी। अभी वह रास्ते में डेरवां गांव के मुंबा देवी मंदिर के पास पहुंची थी कि पहले से ही घात लगाए देवर ने धारदार हथियार से महिला के गले पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस उसे सीएचसी गोपीगंज लेकर गई। जहां हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने बीएचयू रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतका की बेटी अर्चना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर जैकी उर्फ राजकुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को उसका शव आया तो परिजन एवं रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसका अंतिम संस्कार करने के बाद सादगी पूर्वक बेटी की शादी कराई गई। कोतवाली प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि बेटी की तहरीर पर आरोपी जैकी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।