{"_id":"67c066a360c25a98b20c5d0c","slug":"video-bhadohi-police-got-success-first-they-used-to-beat-people-and-then-loot-their-belongings","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही पुलिस को मिली सफलता, पहले करते थे मारपीट फिर लूट लेते थे सामान, पांच शातिर लूटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही पुलिस को मिली सफलता, पहले करते थे मारपीट फिर लूट लेते थे सामान, पांच शातिर लूटेरे गिरफ्तार
भदोही कोतवाली पुलिस एवं स्वाट टीम को बृहस्पतिवार को सफलता हाथ लगी। लूट और छिनैती की घटना करने वाले पांच शातिर लूटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से ढाई हजार नकद, तमंचा, कारतूस, दो चोरी की बाइक बरामद किया। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता कर घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को नगुआ निवासी चंद्रजीत यादव ने पुलिस को सूचना दिया कि 10 फरवरी की रात में नगुआ ईट भट्टे के पास मोटरसाइकिल सवार मुंह पर गमछा बांधे तीन बदमाशों ने मारपीट कर ढाई हजार नकद और मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। एएसपी ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने नेवादा पेट्रोल पंप के पास से लूटेरे ऋषि सरोज, अमित उर्फ गोलू, शनि गौतम निवासी लालीपुर, सुरेंद्र गौतम मनापुर और दीपक उपाध्याय निवासी पोखरा विजयगीर जौनपुर को गिरफ्तार किया। उनके पास से चार एंड्राइड मोबाइल, ढाई हजार नकद, एक अवैध तमंचा 12 बोर मय जिंदा कारतूस, दो चोरी की बाइक बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 12 फरवरी को सुरियावां के बीरमपुर में आई बारात से एक बाइक चुराए थे। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी, संतोष कुमार सिंह, ऐश खां, दिलशाद खां, श्याम जी यादव, योगेश कुमार, विष्णु सिंह, निर्मल कुमार, दीपक कुमार आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।