फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bike collides with Magic vehicle; youth and woman injured

Bhadohi News: मैजिक से टकराई बाइक युवक व महिला घायल

Tue, 15 Sep 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with Magic vehicle; youth and woman injured
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के लालानगर टोल प्लाजा के पास रविवार की शाम मैजिक में बाइक सवार की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार उसके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ज्ञानपुर कोतवाली के नेवादा रामापुर गांव निवासी आदित्य (20) अपनी चाची नीलम देवी (30) पत्नी योगेंद्र कुमार के साथ राधास्वामी धाम से वापस घर लौट रहा था। लालानगर टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे मैजिक के चालक ने अचानक वाहन को मोड़ दिया। इससे पीछे से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर मैजिक से टकरा गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची नेशनल हाईवे की एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed