{"_id":"65338d319047533496061796","slug":"video-parana-pashana-bhal-ka-le-paratharashana-jara-bral-ma-gathha-paratama-ka-samana-thharana-para-btha-karamacara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदर्शन जारी, बरेली में गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदर्शन जारी, बरेली में गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे कर्मचारी
बरेली में पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर कर्मचारी संगठनों का धरना प्रदर्शन जारी है। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के बैनर शनिवार को कर्मचारियों ने चौकी चौराहा पर मौन धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथों में स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए आवाज उठाई।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुनील जैन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद लगातार आंदोलन कर रहा है। इसी क्रम में अब केंद्रीय कर्मचारियों के साथ मिलकर हड़ताल व भारत बंद की तयारी है। अगामी चुनावों में इसके नतीजे देखने को मिलेंगे।
केंद्र राज्य कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संयोजक एवं एआईआरएफ जोनल सेक्रेटरी बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि हम लोगों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गांधी प्रतिमा पर मौन व्रत रखकर अपनी मांग दोहराई है। हमें हर हालत में पुरानी पेंशन लेनी है।
शिक्षक नेता नरेश गंगवार ने कहा कि सांसद विधायक पुरानी पेंशन लेंगे और हमको एनपीएस देंगे। यह अब नहीं चलेगा अगर सरकार ने 2024 से पहले पुरानी पेंशन बहाल नहीं की तो वोट की चोट से सरकार को जवाब देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।