फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2 september 2026 major event

आज के दिन: जल शक्ति मंत्रालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, राम मंदिर ट्रस्ट को मिलेगा पहला सीईओ

Wed, 02 Sep 2026 05:49 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 02 Sep 2026 05:49 AM IST
सार

नमस्कार! आज है बुधवार, 2 सिंतबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
2 september 2026 major event
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 2 सिंतबर 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल शक्ति मंत्रालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही राम मंदिर ट्रस्ट को पहला स्थायी सीईओ मिल सकता है। 

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा

शुरुआत उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम से। उपराष्ट्रपति सीपी. राधाकृष्णन बुधवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान, उपराष्ट्रपति एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति मंत्रालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को शाम लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में जल शक्ति मंत्रालय के विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में भाग लेंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे।
 

1-2 सितंबर, 2026 को आयोजित होने वाला दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन, प्रधानमंत्री द्वारा परिकल्पित विभागीय शिखर सम्मेलनों की श्रृंखला में पहला है। इसका उद्देश्य टीम इंडिया की भावना को मजबूत करना, सहकारी संघवाद को गहरा करना और केंद्र एवं राज्यों के बीच घनिष्ठ सहयोग के माध्यम से राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के सामूहिक स्वामित्व को बढ़ावा देना है। 

विज्ञापन

बेल्जियम के प्रधानमंत्री का आज से भारत दौरा

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी. वेवर बुधवार से भारत के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा  4 सितंबर तक रहेगा। इस दौरान वे पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। 3 सितंबर को होने वाली बैठक में बार्ट डी. वेवर और पीएम मोदी द्विपक्षीय संबंधों के पूरे आयाम के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बेल्जियम के पीएम भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के संदर्भ में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक बिजनेस कार्यक्रम में मुख्य भाषण भी देंगे।

आज मिलेंगा राम मंदिर ट्रस्ट को पहला स्थायी सीईओ
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बेहद अहम बैठक दो सितंबर को मणिराम दास छावनी में होगी। बैठक में ट्रस्ट की प्रशासनिक और प्रबंधन व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने हैं। ट्रस्ट की नियमित बैठक दोपहर चार बजे शुरू होगी। इससे पहले विशेष बैठक बुलाए जाने की संभावना है, जिसमें रिक्त पदों पर नए सदस्यों के चयन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के नाम पर चर्चा हो सकती है। (संबंधित खबर यहां पढ़ेंं)

आउटसोर्स कर्मियों के वेतन बढ़ने का एलान
उत्तर प्रदेश के आउटसोर्स कर्मियों के लिए दो सितंबर को बड़ा एलान होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में उनके बढ़े हुए वेतन की घोषणा करेंगे। इसी कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का लोगो जारी किया जाएगा। साथ ही निगम की वेबसाइट और पोर्टल की शुरुआत भी होगी। प्रदेश सरकार ने सितंबर 2025 में आउटसोर्स कर्मियों को न्यूनतम वेतन के साथ ईपीएफ और ईएसआईसी जैसी सुविधाएं देने का फैसला किया था। अब मुख्यमंत्री की ओर से बढ़े वेतन की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिलों में किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जिले में 450 से 500 आउटसोर्स कर्मियों को बुलाया जाएगा। उन्हें नए वेतन, वेतन से होने वाली कटौती, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, नौकरी की सुरक्षा और प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी जाएगी।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

एनएचआरसी करेगा सुनवाई
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत 2 और 3 सितंबर 2026 को गांधीनगर, गुजरात में राज्य में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन के मामलों की सुनवाई के लिए दो दिवसीय 'खुली सुनवाई और शिविर बैठक' आयोजित कर रहा है। एनएचआरसी, भारत के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम और सदस्य न्यायमूर्ति (डॉ.) विद्युत रंजन सारंगी और श्रीमती विजया भारती सयानी 2 सितंबर 2026 को सुबह 10.30 बजे राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय में शिकायतकर्ताओं और राज्य के संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में मामलों की सुनवाई करेंगे।

 मोहाली बस स्टैंड के मामले में सुनवाई

 करोड़ों रुपये की लागत से तैयार मोहाली बस स्टैंड बदहाली का शिकार है। इस मामले की अगली सुनवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में 2 सितंबर को होगी। निर्माण के करीब एक दशक बाद भी बस स्टैंड की कई प्रमुख सुविधाएं अधूरी हैं। बेसमेंट में पानी जमा है, सड़कें खराब हैं और बिजली आपूर्ति भी अनियमित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed