फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Schools up to Class eight in Lakhimpur Kheri remain closed on Wednesday due to rain

आज बंद रहेंगे स्कूल: यूपी के इस जिले में छुट्टा का आदेश, कक्षा आठ तक के बच्चे नहीं जाएंगे विद्यालय; ये है वजह

Wed, 02 Sep 2026 12:07 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: विकास कुमार Updated Wed, 02 Sep 2026 12:07 AM IST
सार

प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों से नदी के किनारे नहीं जाने और पानी बढ़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
Schools up to Class eight in Lakhimpur Kheri remain closed on Wednesday due to rain
यूपी के इस जिले में बुधवार को बंद रहेंगे स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में अत्यधिक बारिश, जलभराव और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में दो सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने मंगलवार शाम को इस संबंध में आदेश जारी किया।

विज्ञापन

सभी बोर्ड के विद्यालय रहेंगे बंद
आदेश के अनुसार जिले के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संचालित हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय बुधवार को बंद रहेंगे। हालांकि सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर ऑपरेशन कायाकल्प, डीबीटी, यू-डायस समेत अन्य विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा नदी में 1.87 लाख क्यूसेक पानी, बढ़ा बाढ़ का खतरा
बनबसा बैराज से मंगलवार शाम करीब पांच बजे शारदा नदी में 1.91 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शाम छह बजे तक बैराज का डिस्चार्ज 1,87,232 क्यूसेक था। पलिया में शारदा नदी का जलस्तर 154.120 सेमी दर्ज हुआ, जबकि खतरे का निशान 154.590 सेमी है। इससे पलिया-भीरा और निघासन क्षेत्र के तटवर्ती इलाकों में बाढ़, जलभराव और कटान का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन

इन इलाकों में जलभराव की आशंका
देर रात तक जलस्तर बढ़ने की आशंका है। निघासन तहसील में ग्रंट नंबर 12 और उसके मजरा रंडौहा के अलावा दौलतापुर, खमरिया, बैलहा, लालपुर और लुधौरी समेत इनके मजरों में जलभराव की आशंका है। पहले से कटान की मार झेल रहे ग्रंट नंबर 12 के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के मुताबिक जलस्तर बढ़ने के साथ कटान का खतरा भी बढ़ जाता है।

रेल सेवाएं बाधित
एक सितंबर को भारी बारिश से कई ग्रामीण इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। शारदा के बढ़ते जलस्तर का असर मैलानी-नानपारा रेलखंड पर भी पड़ा है। भीरा और पलिया के बीच रेलवे लाइन के नीचे पानी के रिसाव के चलते रेल सेवाएं बाधित हुई हैं। रेलवे विभाग ने मौके पर निगरानी बढ़ाई है।

गांवों में अलर्ट जारी
प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों से नदी के किनारे नहीं जाने और पानी बढ़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed