{"_id":"68aedc2d0a0ed1d209085aaf","slug":"video-inspector-of-the-women-police-station-made-the-girl-students-aware-2025-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस से डरें नहीं, मुसीबत पड़ने पर मांगे मदद, महिला थाने की इंस्पेक्टर ने छात्राओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से डरें नहीं, मुसीबत पड़ने पर मांगे मदद, महिला थाने की इंस्पेक्टर ने छात्राओं को किया जागरूक
पुलिस को सिर्फ अपराधियों का दुश्मन नहीं, बल्कि आम नागरिकों का दोस्त भी समझा जाए। इसी सोच के साथ अमर उजाला फाउंडेशन ने मंगलवार को बरेली के चौकी चौराहा स्थित महिला थाना में ‘दोस्त पुलिस’ कार्यक्रम का आयोजन किया। दोस्त की भूमिका में मौजूद पुलिसकर्मियों ने माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल की छात्राओं को पुलिस की भूमिका के बारे में बताते हुए उससे डरने के बजाए संकट में आपातकालीन नंबर याद रखने की जरूरत बताई। दोस्त पुलिस कार्यक्रम में पुलिस के कामकाज और मुश्किल घड़ी में उनसे मदद लेने के सही तरीके बताए गए। महिला थाना की इंस्पेक्टर परमेश्वरी देवी ने छात्राओं को बताया कि पुलिस अपराधियों की दुश्मन और आम नागरिकों की दोस्त हैं। इसलिए पुलिस से डरने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने सभी को साइबर अपराध से बचाव के लिए सचेत किया और कहा कि साइबर अपराधी महिलाओं और वृद्ध लोगों को अपना शिकार बनाने का प्रयास करते है। इसलिए हमेशा सोच समझकर फोन में आए लिंक को खोले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।