{"_id":"6af406887835030c070b0023","slug":"mason-and-labourer-woman-killed-in-accident-in-bareilly-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में हादसा: कार से मोपेड को लगी टक्कर, राजमिस्त्री और मजदूर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में हादसा: कार से मोपेड को लगी टक्कर, राजमिस्त्री और मजदूर महिला की मौत
Wed, 11 Nov 2026 11:39 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:39 AM IST
सार
बरेली के सीबीगंज इलाके में मंगलवार को कार से मोपेड को टक्कर लग गई। इससे मोपेड सवार राजमिस्त्री और मजदूर महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
मुरादन उर्फ छोटी का फाइल फोटो
- फोटो : स्रोत- परिजन
विस्तार
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में राजमिस्त्री और एक मजदूर महिला की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान सनईयारानी निवासी 62 वर्षीय राजमिस्त्री असगर अली और सरनिया गांव निवासी 60 वर्षीय मुरादन उर्फ छोटी के रूप में हुई है। दोनों मंगलवार दोपहर एक बजे भोजीपुरा में मजदूरी करने जा रहे थे। यह घटना बड़ा बाइपास पर अटा कायस्थान तिराहे पर हुई। पुलिस के अनुसार, ढकनी रजपुरी फरीदपुर निवासी सिराज हुसैन अपनी कार से फरीदपुर से झुमका की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
गलत दिशा से सड़क पार कर रही थी कार
इस दौरान गलत दिशा से सड़क पार करते समय उनकी कार की मोपेड से टक्कर हो गई। असगर अली की निजी अस्पताल में मौत हो गई। मुरादन उर्फ छोटी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान शाम को उनकी भी मौत हो गई। उनके बेटे लईक ने बताया कि वह तीन भाई हैं। मां मजदूरी करती थीं। असगर अली राजमिस्त्री का काम करते थे।
विज्ञापन
सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर सीबीगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। कार चालक की तलाश की जा रही है।