Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Barabanki News
›
VIDEO: स्वाइन फ्लू के पांच मामले आने के बाद अलर्ट, जिला अस्पताल में ही छह घंटे में पहुंचे बुखार के 100 से अधिक मरीज
{"_id":"6a9963904d8eab5d6b0201ec","slug":"video-video-savaina-fal-ka-paca-mamal-aana-ka-btha-alrata-jal-asapatal-ma-ha-chhaha-ghata-ma-pahaca-bkhara-ka-100-sa-athhaka-maraja-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्वाइन फ्लू के पांच मामले आने के बाद अलर्ट, जिला अस्पताल में ही छह घंटे में पहुंचे बुखार के 100 से अधिक मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्वाइन फ्लू के पांच मामले आने के बाद अलर्ट, जिला अस्पताल में ही छह घंटे में पहुंचे बुखार के 100 से अधिक मरीज
बाराबंकी। जिले में स्वाइन फ्लू के पांच मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। वहीं जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से को दोपहर करीब एक बजे अस्पताल में बुखार से पीड़ित 100 से अधिक मरीज यहां पहुंचे। अस्पताल प्रशासन ने स्वाइन फ्लू के लिए विशेष क्लीनिक भी शुरू की है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ है। इनमें बड़ी संख्या बुखार और जुकाम जैसे लक्षणों वाले मरीजों की है। हालांकि हर बुखार स्वाइन फ्लू नहीं है, लेकिन संक्रमण के खतरे को देखते हुए अस्पताल प्रशासन मरीजों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जेपी मौर्या का कहना है कि तेज बुखार, लगातार गले में खराश या गला खराब रहने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। ऐसे लक्षण होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। चिकित्सक
लोगों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने और हाथों को अच्छी तरह धोने की अपील कर रहे हैं।
खास बात यह है कि अभी भी स्वाइन फ्लू के लक्षण और इससे बचाव को लेकर लोगों में जागरूकता की कमी दिखाई दे रही है। विशेषज्ञों के अनुसार स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग भले ही अलर्ट है, लेकिन अस्पताल में बढ़ती भीड़ के बीच लोगों की सावधानी बेहद जरूरी है। ऐसे में बुखार या गले से जुड़ी परेशानी को सामान्य समझकर टालने के बजाय समय पर डॉक्टर से सलाह लेना ही सबसे सुरक्षित कदम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।