Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Tiny feet raced across the field, while talent shone on the stage.

Barabanki News: मैदान में दौड़े नन्हे कदम, मंच पर बिखरा हुनर

Sat, 14 Nov 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 14 Nov 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Tiny feet raced across the field, while talent shone on the stage.
खो- खो की विजेता टीम अपने व्यायाम ​शिक्षकों के साथ
बाराबंकी। शहर के पुलिस लाइन प्रांगण में शुक्रवार को दो दिवसीय जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डीएम ईशान प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सलामी मंच पर नगर क्षेत्र और सभी 15 ब्लॉकों के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। इस दौरान पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कंपोजिट विद्यालय बड़ेल की सरस्वती वंदना और यूपीएस कुरौली के स्वागत गीत ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में निंदूरा की आराध्या प्रथम और हरख की सलोनी द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में फतेहपुर की आसिया बानो ने बाजी मारी। खो-खो में सिरौलीगौसपुर विजेता और निंदूरा उपविजेता रहा। चक्रक्षेपण में हरख की एकता और गोला फेंक में देवा की आराधना ने पहला स्थान हासिल किया। जूडो के विभिन्न भार वर्गों में फतेहपुर की नाजिया, अनुष्का और पूरेडलई की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वालीबॉल का खिताब सिद्धौर ने अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पूरेडलई के शादाब और 200 मीटर में दरियाबाद के सत्यदेव अव्वल रहे। कुश्ती और जूडो के मुकाबलों में पूरेडलई, फतेहपुर और निंदूरा के पहलवानों ने बेहतरीन दांव दिखाए। 35 किलोग्राम कुश्ती में अरुण और 38 किलोग्राम में मुकीम विजेता बने। वालीबॉल में सिद्धौर विजेता और बनीकोडर उपविजेता रहा।

प्राथमिक वर्ग के मुकाबलों में भी दिखाया दम
प्राथमिक स्तर के नन्हे खिलाड़ियों का उत्साह भी देखने लायक रहा। बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में सूरतगंज के सचिन और 100 मीटर में पूरेडलई के सत्यनाम प्रथम रहे। कबड्डी में सूरतगंज ने सिद्धौर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
बालिका वर्ग में पूरेडलई की अंशिका ने 100 और 200 मीटर दौड़ में दोहरी सफलता हासिल की, जबकि सूरतगंज की राखी ने 50 मीटर दौड़ में जीत दर्ज की और कबड्डी में अपनी टीम को जीत दिलाई। लंबी कूद में सिरौलीगौसपुर की कुसुम ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस खेल महाकुंभ ने बच्चों में उत्साह भरने के साथ खेल भावना की मिसाल भी पेश की।


डीएम की बच्चों को सलाह
डीएम ने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने बच्चों को मोबाइल और टीवी स्क्रीन से दूर रहकर मैदान में खेलने तथा शारीरिक और मानसिक विकास पर ध्यान देने की सलाह दी। बीएसए नवीन कुमार पाठक ने जिलाधिकारी को कार्यक्रम की जानकारी दी। मंच संचालन राजेंद्र त्रिपाठी, रुद्र प्रताप पांडेय, महिमा सिंह और प्रदीप श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक अनिल सिंह, व्यायाम शिक्षिका रितु पाठक, राकेश, ऋषि टंडन, मनोज, दिवाकर, आनंद, वेद प्रकाश, अभिषेक और दिलीप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed